
गजब हैं पाकिस्तानी... विदेश जाने के लिए बना ली फर्जी फुटबॉल टीम, जापान में पकड़े गए
AajTak
पाकिस्तान के एक फर्जी फुटबॉल टीम रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. इस टीम के 22 'खिलाड़ियों' को गिरफ्तार कर लिया गया है. घोटाले के मास्टरमाइंड ने जापान के वीजा के लिए प्रति व्यक्ति 40 लाख रुपये वसूले थे. जानते हैं क्या है विदेश जाने के लिए फर्जी फुटबॉल टीम बनाने की पूरी कहानी?
पाकिस्तान के लोग भी अजब-गजब करतूत करते रहते हैं. अब वहां के कुछ लोगों ने जापान जाने के लिए एक पूरी फर्जी फुटबाल टीम ही बना ली. सभी बकायदा एक नेशनल टीम की तरह वीजा लगवाकर जापान भी पहुंच गए. वहां के अधिकारियों को जब कुछ संदेह हुआ तो पूरा मामला ही खुल गया.
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने एक मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इसमें पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ियों के वेश में लोग अवैध रूप से जापान में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान 22 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जो सभी खिलाड़ी होने का दिखावा कर रहे थे.
जापान में पकड़े गए, वापस भेजे गए पाकिस्तान सभी पाकिस्तानियों को जापान में गिरफ्तार कर वापस उनके देश भेज दिया गया. FIA अधिकारियों के अनुसार, समूह ने पूरे फुटबॉल परिधान में यात्रा की और पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ (PFF) से संबंध होने का दावा किया. उनके पास पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किए गए जाली अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) थे.
पूछताछ के दौरान जापानी इमीग्रेशन अधिकारियों को संदेह हुआ और उन्होंने धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इन लोगों को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया, हालांकि अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि वे पाकिस्तानी हवाई अड्डों से बिना पकड़े गए विमान में कैसे सवार हो गए थे.
नकली क्लब के नाम से चला रहा था ट्रायल जांचकर्ताओं ने बताया कि यह योजना सियालकोट के पसरूर निवासी मलिक वकास द्वारा चलाई जा रही थी. उसने कथित तौर पर गोल्डन फुटबॉल ट्रायल नाम से एक फर्जी फुटबॉल क्लब शुरू किया और यात्रा के लिए प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति से 40 लाख रुपये से 45 लाख रुपये के बीच शुल्क लिया.
गुजरांवाला स्थित एफआईए के कम्पोजिट सर्कल ने 15 सितंबर को वकास को गिरफ्तार किया. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, उसके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










