
खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी मिलिट्री बेस पर तहरीक-ए-तालिबान का कब्जा, ऑपरेशन का VIDEO किया जारी
AajTak
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड बॉर्डर से टीटीपी आतंकियों द्वारा पाकिस्तानी मिलिट्री बेस पर कब्जे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस क्षेत्र में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को निशाना बनाने वाली आतंकवादी गतिविधियों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर टीटीपी का कब्जा इस कड़ी में ताजा और बड़ा हमला है.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले के सालारजई इलाके में एक पाकिस्तानी सैन्य अड्डे पर कब्जा कर लिया है. टीटीपी ने दावा किया है कि उसने 30 दिसंबर, 2024 की सुबह पाकिस्तानी मिलिट्री बेस पर कब्जा कर लिया. बता दें कि इस क्षेत्र में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को निशाना बनाने वाली आतंकवादी गतिविधियों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर टीटीपी का कब्जा इस कड़ी में ताजा और बड़ा हमला है.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड बॉर्डर से टीटीपी आतंकियों द्वारा पाकिस्तानी मिलिट्री बेस पर कब्जे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पाकिस्तानी मीडिया ने एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि इस मिलिट्री बेस को कुछ समय पहले खाली कर दिया गया था और यहां सेना के जवानों की तैनाती नहीं थी, उन्हें एक नए और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर में ट्रांसफर कर दिया गया था. पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक यह प्रक्रिया सिर्फ बाजौर तक ही सीमित नहीं थी बल्कि उत्तरी और दक्षिणी वजीरिस्तान में भी कुछ पुराने मिलिट्री बेस को खाली करके, सैनिकों को नए बेस में ट्रांसफर किया गया है.
आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने अफगानिस्तान में टीटीपी ठिकानों पर हवाई हमलों के जवाब में पाकिस्तानी सेना के साथ चौतरफा युद्ध शुरू कर दिया है. बता दें कि अफगानिस्तान के पाक्तिका प्रांत में पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में 46 लोग मारे गए थे और 6 घायल हो गए. एक वरिष्ठ पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्र ने संकेत दिया कि उन्होंने टीटीपी के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए थे. हालांकि इस्लामाबाद ने औपचारिक रूप से एयर स्ट्राइक की बात स्वीकार नहीं की है. पाकिस्तानी मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीटीपी ने सिलसिलेवार हमलों में पाकिस्तानी सेना के कई जवानों को मारने का दावा किया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









