
खुले में जानवर छोड़े तो मारे जाएंगे 5 जूते और 500 का होगा जुर्माना... सरपंच ने गांव में कराई मुनादी
AajTak
मध्य प्रदेश के शहडोल में एक सरपंच ने अजीब फरमान सुनाया है. शहडोल के एक गांव में सरपंच ने मुनादी पिटवाकर कहा कि अगर किसी ने अपने मवेशी खुले में छोड़े तो पांच सौ का जुर्माना लगाया जाएगा, इसके साथ ही पांच जूते मारे जाएंगे. इस फरमान के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है.
मध्यप्रदेश के शहडोल में सरपंच ने मुनादी पिटवाकर ऐसा फरमान जारी किया है, जिसको लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि सरपंच ने तुगलकी फरमान सुनाकर सभी का अपमान किया है. दरअसल, सरपंच ने फरमान सुनाया कि जो भी खुले में मवेशी छोड़ेगा, उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, साथ ही पांच जूते मारे जाएंगे.
जानकारी के अनुसार, शहडोल के जयसिंहनगर की ग्राम पंचायत नगनौडी के सचिव और सरपंच ने यह फरमान सुनाया है. इस गांव के सरपंच और सचिव ने फरमान जारी कर पूरे गांव में डुगडुगी पिटवा दी. इस दौरान गांव वालों को चेतावनी दी गई कि अगर उनके मवेशी खुले में घूमते दिखे तो उनके ऊपर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. इसी के साथ उन्हें पांच जूते मारे जाएंगे. सरपंच के इस फरमान से ग्रामीणों में रोष है.
सरपंच के फरमान का वीडियो हो रहा वायरल
इस बेतुके फरमान का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के साथ ग्रामीण खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं. आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत का घेराव कर पूरी जानकारी SDM भागीरथ लहरे को दी और मामले में कार्रवाई की मांग की.
ग्रामीण बोले- ये पूरे गांव का अपमान है, सख्त कार्रवाई हो

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







