Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
क्वीन एलिजाबेथ को था बोन कैंसर! अंतिम दिनों की लाइफ के बारे में कई नए दावे

क्वीन एलिजाबेथ को था बोन कैंसर! अंतिम दिनों की लाइफ के बारे में कई नए दावे

AajTak
Saturday, November 26, 2022 04:42:37 AM UTC

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का सितंबर में निधन हो गया था. शाही परिवार ने उनके निधन की जानकारी देते हुए बताया था कि महारानी episodic mobility की दिक्कत से जूझ रही थीं. अब प्रिंस फिलिप के एक दोस्त ने अपनी बायोग्राफी में दावा किया है कि क्वीन अंतिम समय में एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं.

Britain Queen Elizabeth II: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर को 96 साल की उम्र में निधन हो गया था. अब उनके निधन से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई. ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली क्वीन अपने जीवन के अंतिम वर्षों में कैंसर से जूझ रही थीं.

यह दावा प्रिंस फिलिप के एक मित्र शैल्स ब्रैंडरेथ द्वारा लिखी गई नई जीवनी 'एलिजाबेथ: एन इंटिमेट पोर्ट्रेट' में किया गया है. उन्होंने अपनी किताब में बताया कि महारानी एलिजाबेथ बोन मैरो कैंसर से जूझ रही थीं, हालांकि क्वीन के निधन की आधिकारिक वजह वृद्धावस्था ही बताया गया था.

शाही परिवार के मुताबिक, महारानी episodic mobility की दिक्कत से जूझ रही थीं. इसमें उनको खड़े होने और चलने में परेशानी होती थी. महारानी एलिजाबेथ-II को इसी साल फरवरी में कोरोना भी हो गया था.

क्वीन को था मल्टीपल मायलोमा

शैल्स ब्रैंडरेथ ने अपनी किताब में लिखा-"मैंने सुना था कि क्वीन को मल्टीपल मायलोमा था, बोन मैरो कैंसर का एक प्रकार होता है. इसी की वजह से उनके अंतिम कुछ वर्षों में थकान, वजन घटाने जैसी तमाम खबरें सामने आई थीं.

क्वीन को चलने-फिरने में समस्या होने लगी थी, इसीलिए वह पब्लिक प्लेस और ऑफिशियल काम करने के दौरान भी नियमित रूप से छड़ी का इस्तेमाल करने लगी थीं.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
25 मार्च 1971... नरसंहार की वो काली रात, जिसके बाद बना बांग्लादेश, PM तारिक रहमान ने किया याद

बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने 25 मार्च को 'नरसंहार दिवस' के अवसर पर देशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने 1971 के शहीदों को अपनी गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की और उस रात हुई बर्बरता को याद किया.

अमेरिका में भारतीय मूल के जज मनी लॉन्ड्रिंग केस में दोषी करार, हो सकती है 10 साल की जेल

केपी जॉर्ज भारत के केरल से ताल्लुक रखते हैं. 2018 में वे फोर्ट बेंड काउंटी के पहले अश्वेत (पर्सन ऑफ कलर) जज बने थे. जूरी ने केपी जॉर्ज को मनी लॉन्ड्रिंग के दो मामलों में दोषी पाया. यह मामला उनके चुनाव प्रचार के पैसों के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है.

खाड़ी के मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ फुल स्केल वॉर शुरू करेंगे? देखें

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

पाकिस्तान में होगी US-ईरान की वार्ता? ट्रंप ने पाक पीएम का ट्वीट किया रिपोस्ट

डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के ट्वीट को रिपोस्ट किया है. शहबाज ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का स्वागत करते हुए मध्यस्थता कोई पेशकश की थी. जिसे अब ट्रंप ने रिपोस्ट किया. देखें वीडियो.

कौन हैं मोहम्मद बाघेर जोलघदर? जिन्हें ईरान ने बनाया सिक्योरिटी चीफ

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

फिल्म 'धुरंधर' से हकीकत तक... पाकिस्तान में आतंकवाद बढ़ने की असली वजह क्या है?

पाकिस्तान में आतंकवाद ने एक बार फिर खतरनाक रफ्तार पकड़ ली है. 2025 में हमलों और मौतों के आंकड़े 2013 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए. TTP और BLA जैसे संगठनों की बढ़ती सक्रियता, अफगानिस्तान से बढ़ता तनाव ने हालात को गंभीर बना दिया है.

विशेष: ईरान के हमलों से इजरायल में नुकसान, Tel Aviv और Nasher में तबाही

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

इजरायल ने बदली स्ट्रैटेजी... हिज्बुल्लाह पर हवा और जमीन से डबल अटैक, लेबनान से ग्राउंड​ रिपोर्ट

दक्षिण लेबनान में इजरायल के लगातार हवाई हमलों और जमीनी कार्रवाई से हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं. हिज्बुल्लाह और इजरायली सेना के बीच सीधी मुठभेड़ों ने संघर्ष को और खतरनाक बना दिया है, जिससे बड़े युद्ध की आशंका गहरा गई है.

क्या ईरान जंग का असर भारत की विकास दर पर पड़ने की आशंका बढ़ गई है? देखें दंगल

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

ईरान जंग के बीच पहली बार ट्रंप ने PM मोदी को लगाया फोन, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बनी रणनीति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर मिडिल ईस्ट की स्थिति पर बात की है. दोनों नेताओं ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने की आवश्यकता पर बल दिया है.

होर्मुज पार करने के लिए भारतीय टैंकर को देनी पड़ी चीनी करेंसी? भारत ने दिया जवाब

हाल ही में सोशल मीडिया पर यह दावा वायरल हुआ कि भारतीय टैंकर को होर्मुज स्ट्रेट पार करने के लिए ट्रांजिट फीस देनी पड़ी है और भी चीनी मुद्रा युआन में. भारत सरकार ने इस दावे को पूरी तरह से निराधार और फर्जी बताया है.

इजरायल में हिज्बुल्लाह के रॉकेट अटैक के बाद मची चीख-पुकार, VIDEO

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

ईरानी मिसाइल अटैक से कितना भयावह था तेल अवीव का मंजर, देखें एरियल व्यू

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

ट्रंप की धमकियों के बाद क्यूबा अलर्ट, ईंधन संकट के बीच शुरू की युद्ध की तैयारी

अमेरिका की सैन्य कार्रवाई की धमकी के बाद क्यूबा ने अपनी सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने क्यूबा पर दबाव बढ़ाते हुए शर्त रखी है कि या तो क्यूबा अमेरिकी शर्तें माने या सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहे.

जंग रोकने के लिए क्या है अमेरिका के 15 सूत्रीय प्लान? देखें 9 बज गए

डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका की ईरान से शांति वार्ता के दावे के बाद अब इस युद्ध ने एक नया रुख ले लिया है. हालांकि ईरान ने ट्रंप के 5 दिन तक हमले रोकने वाले दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया लेकिन ट्रंप ने एक बार फिर अब बयान देकर कहा है कि अमेरिका की ईरान में सही लोगों से बात हो रही है.

मोजतबा के सलाहकार ने खोली ट्रंप के दावों की पोल, देखों US TOP-10

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

बगदाद में विक्टोरिया बेस पर हमला, IIR ने बनाया निशाना; Video

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

ईरान ने इजरायल पर दागे मिसाइल, हमले का वीडियो आया सामने

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

किम जोंग उन ने अमेरिका को बताया 'आतंकवादी' देश, परमाणु परीक्षण पर दिखाए ट्रंप को तेवर

नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिका को आतंकवादी देश करार देते हुए कहा कि देश अपने परमाणु हथियार कभी नहीं छोड़ेगा. उन्होंने कहा कि नॉर्थ कोरिया अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा.

मिडिल ईस्ट वॉर के बीच घट गई ट्रंप की लोकप्रियता, सर्वे में 36% पर सिमटी रेटिंग

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

'पायलट ने बहुत जोर से ब्रेक लगाया…' एयर कनाडा फ्लाइट में सवार पेसेंजर ने सुनाई आपबीती

विमान में सवार यात्रियों ने बताया कि टक्कर अचानक और बहुत तेज थी, लेकिन पायलटों की बहादुरी ने कई जिदगियां बचाईं. फ्लाइट अटेंडेंट Solange Tremblay सहित 40 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इजरायल में जहां गिरी 100 किलो के वॉर हेड वाली मिसाइल, वहां पहुंचा आजतक; देखें

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

ईरान जंग RECAP: ट्रंप बोले डील करीब, लेकिन कैसे हैं जमीनी हालात?

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ डील के संकेत दिए हैं, लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही कहानी बता रहे हैं. ईरान हॉर्मुज स्ट्रेट पर दबाव बनाए हुआ है, जबकि पूरे क्षेत्र में हिंसा बढ़ती जा रही है. सवाल है कि क्या यह जंग खत्म होगी या और फैलने वाली है.

एक तरफ सीजफायर की बात, दूसरी ओर पेंटागन मिडिल ईस्ट भेज रहा हजारों सैनिक, क्या है प्लान?

ट्रंप के सीजफायर और शांति मिशन के बीच अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य पकड़ मजबूत करने के लिए 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के खतरनाक सैनिकों को भेजने का फैसला किया है.

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो को बड़ी राहत, अब घर पर काटेंगे 27 साल की सजा

बोल्सोनारो पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव हारने के बाद सत्ता पर कब्जा बनाए रखने के लिए तख्तापलट की साजिश रची थी, जिसके लिए उन्हें 27 साल की सजा सुनाई गई है. पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रहे हैं. हाल ही में किडनी से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें कुछ दिनों के लिए आईसीयू में भी रखा गया था.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us