
क्या होता है अगर मृत्युदंड पाया अपराधी पहली बार बच जाए, क्या दोबारा सजा मुमकिन है?
AajTak
अमेरिका में नाइट्रोजन गैस के जरिए एक अपराधी को मौत की सजा दी जाएगी. पहले भी उसे मृत्युदंड देने की कोशिश हुई थी, जो नाकामयाब रही. अब दोबारा सजा को अमानवीय के साथ असंवैधानिक भी कहा जा रहा है. क्या होता है अगर एक मृत्युदंड के दौरान पहली बार में अपराधी की मौत न हो सके? क्या इसके बाद उसे सजा से राहत मिल जाती है?
अमेरिकी शख्स कैनेथ स्मिथ को करीब 4 दशक पहले हुई एक हत्या का दोषी पाया गया. इसके लिए उसे मृत्युदंड मिला. अब इसी महीने के आखिर में स्मिथ को अलबामा में नाइट्रोजन हाइपोक्सिया के जरिए मौत दी जाएगी. साल 2022 में भी उसे जहरीला इंजेक्शन देकर मौत देने की कोशिश हुई थी, जो असफल रही.
सजा के दौरान यातना के आरोप
स्मिथ पर इंट्रावेनस यानी नसों के जरिए केमिकल डालने का प्रयास हुआ. हाथ से लेकर गले की नसों तक में आईवी फेल हो गया. कई घंटों की कोशिश के बाद भी एक्सपर्ट उसकी नसों तक नहीं पहुंच सके. इसके बाद कुछ समय के लिए सजा टाल दी गई थी. ये सब कुछ डेथ चैंबर के भीतर हुआ, जिसमें मेडिकल और पुलिस अधिकारियों के अलावा कोई नहीं था. इसके बाद से ही मानवाधिकार आयोग इसपर बात करने लगा.अब यूनाइटेड नेशन्स के एक्सपर्ट स्मिथ की सजा का विरोध कर रहे हैं.
इसके दो कारण हैं - पहली वजह ये है कि एक्सपर्ट नाइट्रोजन से मौत को बेहद क्रूर मान रहे हैं. उनका कहना है कि इससे अपने आखिरी समय में भी शख्स काफी तकलीफ में रहेगा.
- विरोध का दूसरा कारण ये है कि स्मिथ को पहले ही मौत की सजा देने की एक कोशिश हो चुकी है. इससे बचने के बाद दोबारा सजा देने का जिक्र संविधान में नहीं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










