
क्या है Nuclear विंटर थ्योरी, जिससे बदल जाएगी पूरी दुनिया? रोककर रखी है एटम जंग
AajTak
इस समय दुनिया ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां जंग का साया मंडरा रहा है. भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है, रूस और यूक्रेन की जंग हर दिन और भीषण होती जा रही है. वहीं, इजराइल और गाजा के बीच लगातार तबाही लिखी जा रही है. इन जंग की गूंज के बीच एक बड़ा सवाल यह भी है—अगर आज के हालात में कहीं भी एटम फटा तो दुनिया का भविष्य क्या होगा? साइंस इस सवाल का जवाब ‘न्यूक्लियर विंटर थ्योरी’ के जरिए देता है.
इस समय दुनिया ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां जंग का साया मंडरा रहा है. भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है, रूस और यूक्रेन की जंग हर दिन और भीषण होती जा रही है. वहीं, इजराइल और गाजा के बीच लगातार तबाही लिखी जा रही है.
इन जंग की गूंज के बीच एक बड़ा सवाल यह भी है—अगर आज के हालात में कहीं भी एटम फटा तो दुनिया का भविष्य क्या होगा? साइंस इस सवाल का जवाब ‘न्यूक्लियर विंटर थ्योरी’ के जरिए देता है.
क्या है न्यूक्लियर विंटर थ्योरी?
साल 1980 में वैज्ञानिकों ने ‘न्यूक्लियर विंटर थ्योरी’ पेश की थी. यह थ्योरी हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमलों के असर को देखते हुए विकसित किया गया था. इसके मुताबिर, अगर किसी भी स्तर पर परमाणु युद्ध होता है, तो इसका सीधा असर वैश्विक तापमान पर पड़ेगा.
वैज्ञानिकों का कहना है कि एक बड़े स्तर पर परमाणु विस्फोट के बाद धरती का औसत तापमान 10 सालों में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इससे सूरज की रोशनी धरती तक नहीं पहुंचेगी, पेड़-पौधे मुरझा जाएंगे और वैश्विक खाद्य उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होगा. इसका नतीजा सीधे तौर पर भुखमरी और वैश्विक खाद्य संकट के रूप में सामने आएगा.
अब की तबाही ज़्यादा भयावह होगी

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











