
क्या है 'Nano Banana' ट्रेंड, कैसे लोग अपनी 3D तस्वीर बनाकर कर रहे शेयर
AajTak
इंटरनेट पर इन दिनों एक ट्रेंड छाया हुआ है. इसमें लोग अपनी तस्वीर को 3डी मॉडल की छोटी मूर्तियों की तरह बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इसे 'नैनो बनाना' ट्रेंड कहा जा रहा है. जानतें हैं क्या है ये ट्रेंड और कैसे लोग अपनी 3डी इमेज किसी असली मिनिएचर की तरह बनाकर शेयर कर रहे हैं.
अक्सर AI टूल्स की मदद से तस्वीरों को एडिट कर सोशल मीडिया पर अलग-अलग ट्रेंड चलते रहते हैं. इन दिनों ऐसा ही कुछ छाया हुआ है, जिसका नाम 'नैनो बनाना' ट्रेंड है. इस ट्रेंड में लोग अपनी तस्वीर को 3डी मॉडल में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रह हैं. जानते हैं क्या है ये नैनो बनाना ट्रेंड?
यह 'नैनो बनाना' तस्वीर बनानेन के लिए गूगल AI जेमिनी का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसी जैमिनी 2.5 फ्लैश को लोगों ने नैनो बनाना नाम दिया है. इसी वजह से इस ट्रेंड का नाम भी नैनो बनाना ट्रेंड पड़ा है.
कैसे बनाएं नैनो बनाना 3डी इमेज गूगल के नैनो बनाना इंजन यानी की AI टूल जैमिनी 2.5 पर जाकर स्टेप बाय स्टेप अपना 3डी मॉडल तस्वीर क्रिएट कर सकते हैं. सबसे पहले जैमिनी 2.5 पर अपनी तस्वीर अपलोड करना होता है. इसके बाद इसे एडिट करने एक प्रोम्प्ट देना होता है.
अपनी तस्वीर अपलोड करने के लिए, आपको सबसे पहले नैनो बनाना मॉडल चुनना होगा. जेमिनी पर इसे केले के आइकन से पहचाना जा सकता है. इस आइकॉन पर क्लिक करने के बाद हमें इमेज अपलोड करना होता है. तब जाकर इमेज को 3डी मॉडल में बदलने के लिए हमें प्रॉम्प्ट डालना होता है.
ये है तस्वीर बनाने का प्रोम्प्ट प्रोम्ट में हम तस्वीर की साइज, बैकग्राउंड और वातावरण को बदलने का निर्देश जैमिनी 2.5 को देते हैं. फिर कुछ ही सेकेंड में यह मूल तस्वीर को एडिट कर इसे नैनो बनाना यानी की 3डी मॉडल में तब्दील कर देता है. साथ ही प्रोप्ट में दिए गए बैकग्राउंड, कलर और आसपास के माहौल का भी इस्तेमाल कर इसे एकदम असली जैसा बना देता है.
गूगल ने जारी किया है एक विशेष प्रोम्प्ट गूगल इंडिया ने यूजर्स के लिए ऐसी तस्वीरों बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए X पर एक प्रॉम्प्ट पोस्ट किया है. आपको बस इस प्रॉम्प्ट को पेस्ट करना है और सेंड पर क्लिक करना है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











