
क्या है राजनीतिक दलों की राय... वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर पूर्व राष्ट्रपति से मिले राजनेता
AajTak
देश में एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर डीएमके ने अपने विचार रखे. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, जो अपना दल (सोनीलाल) की अध्यक्ष हैं, ने भी पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की और अपनी पार्टी के विचार प्रस्तुत किए. पिछले सितंबर में गठित इस पैनल को लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर जल्द से जल्द जांच करने और सिफारिशें करने का काम सौंपा गया है.
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर उच्च स्तरीय समिति ने शनिवार को पिछले साल सितंबर में इसकी स्थापना के बाद हुई प्रगति की समीक्षा की. पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की अध्यक्षता वाली समिति ने राजनीतिक दलों, पूर्व न्यायाधीशों और राज्य चुनाव आयोगों के साथ चल रही परामर्श प्रक्रिया का भी मूल्यांकन किया. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पैनल ने पी विल्सन के नेतृत्व वाले द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अलग से बातचीत की.
बीते साल सितंबर में गठित हुआ था पैनल देश में एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर डीएमके ने अपने विचार रखे. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, जो अपना दल (सोनीलाल) की अध्यक्ष हैं, ने भी पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की और अपनी पार्टी के विचार प्रस्तुत किए. पिछले सितंबर में गठित इस पैनल को लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर जल्द से जल्द जांच करने और सिफारिशें करने का काम सौंपा गया है.
वन नेशन-वन इलेक्शन में क्या है बाधाएं बता दें कि एक्सपर्ट की राय में, वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए संविधान संशोधन जरूरी होगा. संविधान के अनुच्छेद 83, 172 और 356 के प्रावधानों में संशोधन के बिना लोकसभा और राज्यों का विधानसभा चुनाव एक साथ कराया जाना संभव नहीं है. संविधान विशेषज्ञों के मुताबिक, अनुच्छेद 83 और 172 में संशोधन करना होगा जिसमें ये कहा गया है कि सदन का कार्यकाल पांच साल का होगा. इनमें ये भी कहा गया है कि इस अवधि के पहले सदन को भंग करना होगा.
AAP जता चुकी है वन नेशन, वन इलेक्शन पर विरोध अभी बीती जनवरी में, दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने एक देश एक चुनाव को लेकर विरोध जता चुकी है. उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे को लेकर एक उच्च स्तरीय समिति को अपनी सिफारिशें भेजीं थीं. आप के महासचिव पंकज गुप्ता ने उच्च स्तरीय समिति के सचिव नितेन चंद्र को संबोधित करते हुए 13 पन्नों का सिफारिश पत्र लिखा था. आप ने अपने पत्र के माध्यम से एक देश एक चुनाव का कड़ा विरोध किया था और कहा कि ये लोकतंत्र के विचार, संविधान की बुनियादी संरचना को नुकसान पहुंचाएगा. इससे सदस्यों की खुली खरीद-फरोख्त को भी बढ़ावा मिलेगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










