
क्या नीरव मोदी भारत भेजे जाने पर कर सकता है सुसाइड? लंदन कोर्ट में एक्सपर्ट्स के सबूतों पर हुई सुनवाई
AajTak
पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर मंगलवार को लंदन की हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. उसकी मानसिक स्थिति का आंकलन करने वाले दो विशेषज्ञों के सबूतों पर बहस हुई. इस दौरान उन्होंने बताया कि नीरव मोदी के डिप्रेश का स्तर ऐसा है कि उसका भारत में भी इलाज किया जा सकता है. मालूम हो कि हीरा कारोबारी नीरव ने पिछले साल अपने मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर प्रत्यर्पण के आदेश पर रोक लगाने के लिए अपील की थी.
लंदन की हाई कोर्ट में मंगलवार को 2 अरब डॉलर के पीएनबी घोटाले के आरोपी भगोड़ा नीरव मोदी के आत्महत्या करने की आशंकाओं को लेकर सुनवाई हुई. कोर्ट ने मनोरोग के क्षेत्र में दो प्रमुख विशेषज्ञों के आंकलन के आधार पर सुनवाई की ताकि इस बात को तय किया जा सके कि अगर नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पण किया जाता है तो क्या वह आत्महत्या कर सकता है?
लॉर्ड जस्टिस जेरेमी स्टुअर्ट-स्मिथ और जस्टिस रॉबर्ट जे ने कार्डिफ यूनिवर्सिटी में फॉरेंसिक साइकाइट्री के प्रोफेसर एंड्रयू फॉरेस्टर और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में फोरेंसिक साइकाइट्री की प्रोफेसर सीना फजेल 51 साल के नीरव के प्रत्यर्पण अपील के अंतिम चरण में दलीलें सुनीं.
दो मनोचिकित्सकों ने नीरव के डिप्रेशन के स्तर का आकलन किया जिससे आत्महत्या का पर्याप्त या उच्च जोखिम हो सकता है. उसने विशेषज्ञों को बताया कि वह प्रत्यर्पित होने पर खुद को काटने या फांसी के बारे में सोचता है. दोनों ने दक्षिण-पश्चिम लंदन के वैंड्सवर्थ जेल में बंद नीरव मोदी का पर्सनल असिसमेंट किया है. नीरव तीन साल से ज्यादा समय से इस जेल में बंद है. सुनवाई के दौरान नीरव की मां की आत्महत्या के मामले का भी जिक्र किया गया.
नीरव ने सवालों के समझादी से जवाब दिए
प्रोफेसर एंड्रयू फॉरेस्टर ने कहा कि वह अपने डिप्रेशन के कारण दुनिया को एक अंधकारमय तरीके से देखता है. नीरव मोदी ने कोर्ट को बताया है कि वह मध्यम स्तर के अवसाद के विकार से पीड़ित है, जिस कारण उसमें आत्महत्या करने का जोखिम काफी ज्यादा है.
फजल के विश्लेषण के मुताबिक नीरव हल्का उदास नजर आया, जिसका मूल्यांकन कुछ निश्चित मानदंडों के आधार पर किया गया जैसे कि कम मूड और लगातार थकान या बहुत आसानी से थक जाना. फजल ने कहा कि वह अच्छी तरह से काम करता है, सवालों का समझदारी से जवाब देता है और गंभीर अवसाद जैसे नींद, भूख या भ्रम की कमी के कुछ अन्य लक्षण नहीं दिखाता.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








