
क्या टाइगर बनेगी रे तू! जब मोर से भिड़ी बाघिन, हालत हुई खराब!
AajTak
इंस्टाग्राम पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक मोर और बाघिन के बीच रोमांचक टकराव को दिखाया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जंगल में घूम रहे मोर पर अचानक एक बाघिन ने हमला कर दिया.
इंस्टाग्राम पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक मोर और बाघिन के बीच रोमांचक टकराव को दिखाया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जंगल में घूम रहे मोर पर अचानक एक बाघिन ने हमला कर दिया.
ये वीडियो उन लोगों को हैरान कर रहा है जो मानते थे कि मोर उड़ नहीं सकते. दरअसल, मोर खतरे से बचने के लिए थोड़ी दूरी तक उड़ान भर सकते हैं. इंस्टाग्राम पर यह वीडियो 27 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, और इसे @rawrszn इंस्टा पेज से शेयर किया गया है.
क्या है वीडियो में..
वीडियो में देखे जाता है कैसे एक मोर जंगल में घूम रहा था, तभी अचानक झाड़ियों से एक बाघिन ने उस पर हमला कर दिया. दोनों के बीच सिर्फ कुछ ही इंच की दूरी थी, लेकिन मोर ने तेजी से उड़ान भर ली.
देखें वीडियो
बाघिन ने अपने पंजों से मोर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक मोर पेड़ की ऊंचाई तक पहुंच चुका था. वीडियो को कैप्शन है-जरूरत पड़ने पर मोर भी उड़ सकते हैं. शिकार में नाकाम रहने के बाद, बाघिन अपने चार शावकों के पास लौट आई.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











