
क्या कहती है जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की गई ED की चार्जशीट, जानें सबकुछ
AajTak
सुकेश चंद्रशेखर से बॉलीवुड बाला जैकलीन फर्नांडीज की दोस्ती की गर्मागर्म खबरें अब तक सोशल मीडिया में तैरती रहीं, उन खबरों के पीछे की कहानी ऐसे है कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा. सुकेश ने जैकलीन पर अपना दिल ही नहीं बल्कि करोड़ों रुपया भी लुटाया.
वो सिर्फ जैकलीन फर्नांडीज़ (Jacqueline Fernandez) की मासूमियत नहीं थी. वो महज़ मुहब्बत भी नहीं थी. और ना ही वो कोई पहली नज़र का प्यार था. बल्कि वो एक ऐसा रिश्ता था, जिसका भांडा अब फूट चुका है. जिस सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh chandrashekhar) से बॉलीवुड बाला जैकलीन फर्नांडीज की दोस्ती की गर्मागर्म खबरें अब तक सोशल मीडिया में तैरती रहीं, उन खबरों के पीछे की कहानी ऐसी है कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा. दरअसल, महाठग सुकेश ने जैकलीन पर अपना दिल ही नहीं बल्कि करोड़ों रुपया भी लुटाया. यही वजह कि इस मामले में दर्ज की गई चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी की तरह पेश किया गया है और उस पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.
सुकेश में बारे में सब जानती है जैकलीन प्रवर्तन निदेशालय (ED) की मानें तो जैकलीन अब तक बेशक खुद को महाठग सुकेश चंद्रशेखर की जालसाजी से अंजान बताती रही हो, लेकिन सच्चाई यही है कि उसे सुकेश की ठगी के मायाजाल की पूरी खबर थी और वो सबकुछ जानते हुए भी ना सिर्फ सुकेश चंद्रशेखर का साथ देती रही, बल्कि उसके ठगी के पैसों से मौज भी काटती रही. और यही वजह है कि ईडी ने अब सुकेश के बाद जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ़ भी 215 करोड़ की महाठगी के अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट में दावा किया गया है कि वसूली के पैसों का जैकलीन को भी फायदा मिला है और वो जानती थीं कि सुकेश क्रिमिनल है.
जैकलीन को आरोपी बनाने के कई आधार सूत्रों की मानें तो ईडी ने अपनी चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी बनाने के लिए कई आधार पेश किए हैं. और उन्हें खारिज कर पाना जैकलीन के लिए भी मुश्किल होनेवाला है. ईडी ने कहा है कि जैकलीन को ये पता था कि सुकेश एक क्रिमिनल है, तिहाड़ जेल में बंद है और वहीं से ठगी का अपना पूरा कारोबार चला रहा है. इसके बावजूद वो सुकेश से लगातार महंगे गिफ्टस लेते रहीं. ईडी ने ये भी कहा है कि जैकलीन को ये भी पता था कि वो करोड़ों रुपये के जो महंगे गिफ्ट्स सुकेश से ले रही हैं, वो दरअसल ठगी के पैसों से खरीदे गए हैं. लेकिन इसके बावजूद उसने अपने हाथ नहीं रोके.
महंगे गिफ्ट थे या खजाना मुख्य गवाहों और आरोपियों के कई बयानों से ये खुलासा हुआ है कि वीडियो कॉल के जरिए जैकलीन लगातार सुकेश के संपर्क में थी. दूसरी ओर सुकेश ने भी जैकलीन को महंगे गिफ्ट्स देने की बात कुबूल की है. जानकारी के मुताबिक सुकेश ने जैकलीन को करीब 10 करोड़ रुपये के बेशकीमती गिफ्ट्स दिए थे. जिनमें लगभग 9-9 लाख रुपये की 3 पर्शियन बिल्लियां. करीब 52 लाख रुपये का एक अरबी घोड़ा. कानों में पहनने वाली 15 जोड़ी बालियां यानी कुंडल. डायमंड के सेट. बेशकीमती क्रॉकरी. गुच्ची और शनेल जैसे महंगे ब्रांड्स के डिजाइनर बैग. जिम में पहनने के लिए गुच्ची के दो आउटफिट्स. लुई वितों के कई जोड़ी जूते. हमीज़ के दो ब्रेसलेट. एक मिनी कूपर कार. रॉलेक्स की महंगी घड़ियां और दूसरी चीजें शामिल थीं.
जैकलीन ने कबूल की महंगे गिफ्ट लेने की बात ईडी की पूछताछ में भी जैकलीन ने सुकेश से महंगे गिफ्ट्स लेने की बात कबूल की थी. उसने कहा था 'हां, मैंने सुकेश से कई गिफ्टस लिए हैं. मैंने उससे लिमिटेड एडिशन परफ्यूम्स लिए हैं. सुकेश की तरफ से मेरे लिए हर हफ्ते Veen अलकालाइन वॉटर की बोतलें आती थीं. हर दूसरे दिन फूल भेजे जाते थे. अलग-अलग जगहों से चॉकलेट्स आती थीं. और इसके अलावा मेरे लिए दूसरे बैंड्स के कई गिफ्टस आते थे. सुकेश अलग-अलग रेस्टोरेंट्स से मेरे घर पर खाना भी भिजवाता था.' हालांकि जैकलीन ने बाद में ये कहा था कि सुकेश ने उसे जो मिनी कूपर कार तोहफे में दी थी, उसे उसने अपने घर से वापस लौटा दिया था. जैकलीन ने कहा कि उसने जब ये तोहफा लेने से मना कर दिया तो सुकेश ने इसे वापस मंगवा लिया.
7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति भी जब्त प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अभिनेत्री जैकलीन की 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति भी जब्त कर ली है. ईडी ने 24 अगस्त को चेन्नई में सुकेश का सी-फेसिंग बंगला भी सीज कर लिया था. इस बंगले से करीब 82 लाख रुपये कैश, 2 किलो सोना और 12 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां जब्त की गई थीं. ईडी की मानें तो सुकेश ने सिर्फ जैकलीन को ही महंगे गिफट्स नहीं दिए, बल्कि उसके फैमिली मेंबर्स को भी महंगे तोहफे दिए थे. परिवार को दिए गए तोहफों में कार और दूसरे महंगे सामान के अलावा 1 करोड़ 32 लाख और 15 लाख रुपये के फंड्स भी शामिल थे. उसने जैकलीन की अमेरिका में रहने वाली बहन को डेढ़ लाख डॉलर यानी करीब सवा करोड़ रुपये का लोन भी दिया था. उसे BMW X5 कार भी दी थी. सुकेश ने कथित तौर पर जैकलीन के पैरेंट्स को एक मासेराती कार और उसकी मां को बहरीन में पोर्शे कार भी गिफ्ट की थी. पूछताछ में जैकलीन ने बताया था कि सुकेश ने ऑस्टेलिया में रह रहे उसके भाई वॉरेन के खाते में 15 लाख रुपये ट्रांसफर करने की बात भी मानी थी.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







