
कौन हैं इमरान खान को जेल पहुंचाने वाले जज? सजा सुनाने के बाद चले गए लंदन
AajTak
सोशल मीडिया पर इसे लेकर दो तरह की राय बंटी हुई हैं. एक तरफ कहा जा रहा है कि इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थकों के गुस्से से बचने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है. लेकिन एक पक्ष यह भी है कि वह पढ़ाई के सिलसिले में लंदन गए हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है. वह फिलहाल अटक जेल में बंद हैं. लेकिन इमरान को जेल की सजा सुनाने वाले इस्लामाबाद जिला एवं सत्र अदालत के जज हुमायूं दिलावर (Humayun Dilawar) चर्चा में बने हुए है. इसकी वजह है कि उन्होंने मुल्क छोड़ दिया है. हैरान करने वाली बात ये है कि पूर्व पीएम को जेल भेजने के तुरंत बाद वह परिवार समेत लंदन के लिए रवाना हो गए थे.
लेकिन क्यों? यह सवाल हर किसी के जेहन में है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर दो तरह की राय बंटी हुई हैं. एक तरफ कहा जा रहा है कि इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थकों के गुस्से से बचने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है. लेकिन एक पक्ष यह भी है कि वह पढ़ाई के सिलसिले में लंदन गए हैं. वह लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ हल के स्टूडेंट हैं.
पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जज दिलावर पांच से 13 अगस्त तक लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ हल में होने वाले ज्यूडिशियल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए परिवार के साथ लंदन गए हैं. यही वजह थी कि वह इमरान को सजा सुनाने के तुरंत बाद उसी दिन लंदन के लिए रवाना हो गए थे.
यूनिवर्सिटी ऑफ हल के स्टूडेंट हैं जज दिलावर
सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि हुमायूं दिलावर को इमरान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ पार्टी के ऑनलाइन कैंपेन की वजह से यूनिवर्सिटी ऑफ हल से निष्कासित कर दिया है. लेकिन जियो न्यूज ने यूनिवर्सिटी सूत्रों के हवाले से इससे इनकार किया.
यूनिवर्सिटी ने पुष्टि की कि जज दिलावर अभी भी उनके यहां बने हुए हैं. दरअसल पीटीआई समर्थकों ने जज को यूनिवर्सिटी से निष्कासित किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चलाया था.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.









