
कौन हैं अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की पोती जो ब्वॉयफ्रेंड से करने जा रही शादी?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पोती नाओमी बाइडन अपने बॉयफ्रेंड पीटर नील से शादी करने जा रही हैं. दोनों की शादी व्हाइट हाउस में आयोजित की जाएगी. अमेरिका की फर्स्ट लेडी और नाओमी की दादी जिल बाइडन अपनी पोती की शादी की तैयारियों में जुटी हुई हैं.
अमेरिका के व्हाइट हाउस में जल्द ही शादी की शहनाई गूंजने जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पोती नाओमी बाइडन अपने मंगेतर पीटर नील के साथ 19 नवंबर को शादी के बंधंन में बंधने जा रही हैं. हाल ही में दोनों ने सगाई की थी. खास बात है कि व्हाइट हाउस में इससे पहले भी 18 शादियां हो चुकी हैं लेकिन यह पहला मौका होगा, जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति की पोती की शादी का आयोजन किया जाएगा. शादी को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां भी शुरू हो गई हैं.
28 साल की नाओमी बाइ़डन राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन की बेटी हैं. 25 साल के नील से नाओमी की मुलाकात करीब चार साल पहले एक दोस्त के जरिए न्यूयॉर्क में हुई थी. दोनों उसी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. जिसके बाद अब दोनों ने शादी कर एक साथ रहने का फैसला कर लिया.
वर्तमान में नाओमी और नील, दोनों साथ ही बाइडन परिवार के साथ व्हाइट हाउस में ही रह रहे हैं. नाओमी की दादी और यूएस फर्स्ट लेडी जिल बाइडन अपनी पोती की शादी को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं और शादी की तैयारियों में जुटी हुई हैं. शादी की छोटी-छोटी तैयारी भी जिल बाइडन की देखरेख में हो रही है.
कौन हैं जो बाइडन की पोती नाओमी बाइडन जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन और कैथलीन की बड़ी बेटी नाओमी बाइडन पेशे से वकील हैं. नाओमी का नाम जो बाइडन की बेटी के ऊपर रखा गया, जिनकी एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. नाओमी का पालन पोषण वॉशिंगटन डीसी में हुआ. नाओमी अपने दादा जो बाइडन की काफी ज्यादा चहेती हैं और उन्हें प्यार से 'पॉप्स' बुलाती हैं.
टाउन एंड कंट्री न्यूज वेबसाइट के अनुसार, नाओमी ने साल 2020 में एक इंटरव्यू में अपने दादा को लेकर कहा था कि चाहे वह कुछ भी कर रहे हों और कहीं भी हों, लेकिन जब नाओमी उन्हें कॉल करती हैं तो वह तुरंत रिसीव करते हैं. यहां तक कि एक बार बाइडन स्टेज पर स्पीच दे रहे थे, उस समय भी उन्हें नाओमी का फोन उठाना पड़ा था.
पढ़ाई की बात करें तो नाओमी ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से इंटरनेशनल रिलेशन्स में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने कोलंबिया लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की. नाओमी की लिंकडिन प्रोफाइल के अनुसार, वह वर्तमान में आर्नोल्ड एंड पोर्टर लॉ फर्म में बतौर वकील प्रेक्टिस कर रही हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









