
कौड़ी, गोमती चक्र, धनिया के बीज... धनतेरस की खरीदारी की पूरी लिस्ट
AajTak
धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, गणेश और धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन सोना-चांदी के साथ-साथ धनिया के बीज, हल्दी की गांठ, गोमती चक्र, कौड़ी, बताशा, सुपारी और रसोई के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है.
दीपावली की शुरुआत आज धनतेरस के साथ हो गई है. धनतेरस धन के देवता कुबेर, आरोग्य के देवता धन्वंतरि और धन की देवी मां लक्ष्मी और शनि प्रदोष व्रत होने के कारण महादेव का भी खास दिन है. सनातन परंपरा में दिवाली का बहुत महत्व है और धन की प्राप्ति, समृद्धि की आशा और जीवन भर शुभ-लाभ की कामना के लिए इस दिन का अनुष्ठान किया जाता है. धनतेरस का दिन खरीदारी से भी जुड़ा है और मां लक्ष्मी समृद्धि की देवी हैं इसलिए उनके प्रतीक चिह्नों की खरीदारी का दिन भी आज है. धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा खरीदनी चाहिए और इसके साथ ही कुछ ऐसी भी वस्तुएं खरीदनी चाहिए जो साक्षात मां लक्ष्मी का स्वरूप हैं.
शास्त्रों में सिर्फ सोना-चांदी को ही मां लक्ष्मी का स्वरूप नहीं माना गया है, बल्कि रसोई घर भी मां लक्ष्मी का प्रतीक है. रसोई के कई मसालों में देवी लक्ष्मी और गणेश के प्रतीक मौजूद रहते हैं. जैसे धनिया को धनलक्ष्मी कहते हैं. हल्दी की गांठ को हरिद्रा गणेश कहा जाता है. इसलिए आज के दिन ये जरूर खरीदना चाहिए. इसके अलावा और क्या खरीदारी की जानी चाहिए, आप इसकी पूरी लिस्ट आप यहां से मिला सकते हैं.
धनतेरस पर खरीदे जाने वाले सामान की लिस्ट
लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा धनिया के बीज हल्दी की गांठ शंख गोमती चक्र कौड़ी बताशा सुपारी पीतल-तांबा, या रसोई का कोई बर्तन (जरूरत के मुताबिक) सोना-चांदी (सामर्थ्य के अनुसार)
झाड़ूः झाड़ू को भी देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, पर धनतेरस पर शनिवार होने के नाते आज के दिन झाड़ू की खरीदारी न करें. रविवार की सुबह झाड़ू ले आएं. इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होंगी.
धनतेरस पर बनाएं धन की पोटली

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









