
कोविड-19: लगातार तीसरे दिन 1.5 लाख से अधिक मामले दर्ज, 24 घंटे में 161,736 नए मामले आए
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1.36 करोड़ से अधिक हो गए हैं और बीते 24 घंटे में 879 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 171,058 हो गई है. विश्व में संक्रमण के 13.66 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 29.46 लाख से अधिक लोग दम तोड़ चुके हैं.
नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 161,736 नए मामले सामने आने के साथ देश में इस महामारी के मामले बढ़कर 13,689,453 हो गए. कोविड-19 से पीड़ित लोगों के ठीक होने की दर और गिर गई, अब यह 89.51 प्रतिशत है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार की सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. इनमें बताया गया कि संक्रमण के कारण बीते 24 घंटे के दौरान 879 और लोगों की मौत होने से मरने वालों की कुल संख्या 171,058 हो गई. संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार 34वें दिन हुई बढ़ोतरी के बीच देश में उपचाराधीन लोग यानी सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,264,698 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 9.24 प्रतिशत है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.







