
कोविड-19: देश में एक दिन में 37,593 नए मामले सामने आए, 648 लोगों की मौत
The Wire
देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 3,25,12,366 हो गई है और इस वायरस से अब तक 4,35,758 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, दुनियाभर में संक्रमण के 21.32 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक 44.52 लाख से ज़्यादा लोगों ने जान गंवाई है.
नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 37,593 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,25,12,366 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,22,327 हो गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 648 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,35,758 हो गई. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,32,05,948 हो गए हैं और अब तक 44,52,460 लोगों की जान जा चुकी है. देश में अभी 3,22,327 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.99 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 2,776 की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.67 प्रतिशत है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.







