
कोविड.19ः देश में एक दिन में फ़िर रिकॉर्ड 346,786 नए मामले और सर्वाधिक 2,624 लोगों की मौत
The Wire
भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के तीन लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 16,610,481 हो गए हैं और मरने वालों की संख्या बढ़कर 189,544 हो गई है. विश्व में संक्रमण के 14.56 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और 30.87 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
बीते एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 346,786 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 16,610,481 पर पहुंच गए, जबकि उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या 25 लाख से अधिक हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. इन आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक दिन में रिकाॅर्ड 2,624 संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 189,544 हो गई है. बीते एक दिन में 2,624 मरीजों की मौत, यह एक दिन में इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या है. यह लगातार चौथा दिन है, जब एक दिन में मरने वालों की संख्या दो हजार का आंकड़ा पार गई. 17 अप्रैल से यह लगातार आठवां दिन है, जब एक दिन में मरने वालों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज हुई है. आंकड़ों पर गौर करें तो देश में 15 अप्रैल से लगातार 10वें दिन संक्रमण के दो लाख से अधिक दैनिक मामले सामने आए हैं. 11 अप्रैल के बाद यह लगातार 14वां दिन है, जब देश में एक दिन में 1.5 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं. इसके अलावा सात अप्रैल के बाद यह लगातार 17वां दिन है, जब एक लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.







