
कोरोना बेलगाम, दिल्ली से मुंबई तक अस्पतालों में बेड की मारामारी, घटता रिकवरी रेट भी बढ़ा रहा चिंता
AajTak
दिल्ली हो या महाराष्ट्र या फिर उत्तर प्रदेश हर जगह कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं और इसी के साथ पाबंदियां भी लग रही हैं. कई राज्य नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन में जा चुके हैं और कुछ जगह संपूर्ण लॉकडाउन लगने की आशंका है.
देश में कोरोना वायरस का कहर हर दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है. बीते दिन भी भारत में 1.61 लाख के करीब नए केस दर्ज किए गए, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या भी 12 लाख को पार कर गई है. दिल्ली हो या महाराष्ट्र या फिर उत्तर प्रदेश हर जगह कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं और इसी के साथ पाबंदियां भी लग रही हैं. कई राज्य नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन में जा चुके हैं और कुछ जगह संपूर्ण लॉकडाउन लगने की आशंका है. देश के अलग-अलग इलाकों में अभी क्या स्थिति है, एक नज़र डाल लीजिए...लखनऊ पर लटकी लॉकडाउन की तलवार कोरोना के प्रकोप के बीच अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी संपूर्ण लॉकडाउन का खतरा मंडराने लगा है. लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामलों में तेज़ी आई है, रोजाना आने वाले मामलों का आंकड़ा भी 4 हज़ार को पार कर गया है. यही वजह है कि हालात बिगड़ते जा रहे हैं. लखनऊ के कई अस्पतालों में बेड्स की कमी है, तो कहीं टेस्टिंग को लेकर दिक्कत है. इस बीच राज्य सरकार में मंत्री बृजेश पाठक की एक चिट्ठी आई, जिसमें उन्होंने डर जताया है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो लखनऊ में संपूर्ण लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है. बता दें कि यूपी में अब हर दिन आने वाले कोरोना मामलों का आंकड़ा 13 हज़ार को पार कर गया है, जो पिछली लहर से भी बड़ा आंकड़ा है. यूपी में पहले ही एक दर्जन के करीब जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है. सरकार ने निर्देश दिए हैं, जहां 500 से अधिक एक्टिव केस हो वहां नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है. दिल्ली में पाबंदियां बढ़ी, लेकिन लॉकडाउन नहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी लॉकडाउन का डर सता रहा था, लेकिन अभी राज्य सरकार ने इससे इनकार किया है. हालांकि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये भी कह दिया है कि अगर हालात बिल्कुल आपे से बाहर हो जाए और अस्पतालों में जगह ना बचे, तो लॉकडाउन का निर्णय लिया जा सकता है. अभी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, साथ ही रेस्तरां-बार-सिनेमा हॉल में 50 फीसदी क्षमता की इजाजत है. बता दें कि दिल्ली में बीते दिन 11 हज़ार से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए थे, जो अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 38 हज़ार को पार कर चुकी है. जबकि कई अस्पतालों में बेड्स की कमी है, यही वजह है कि 14 प्राइवेट अस्पतालों को कोविड स्पेशल बनाया गया और अस्पतालों के साथ बैंकट हॉल जोड़े जा रहे हैं. महाराष्ट्र में हालात खराब, कभी भी लग सकता है लॉकडाउन? देश में इस वक्त जितने भी कोरोना के मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं, उनमें से सबसे अधिक केस महाराष्ट्र से ही आ रहे हैं. बीते दिन भी यहां 51 हज़ार से अधिक केस दर्ज किए गए थे. ऐसे में राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन की तलवार लटकी है. बीते दिनों मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी कोविड टास्क फोर्स के साथ मीटिंग की थी, जिसमें राज्य में दो से तीन हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन की बात सामने आई थी. राज्य के कई मंत्रियों ने बयान दिया है कि लॉकडाउन लगना तय है, लेकिन कितने दिनों का लगेगा और किस हिसाब से लगेगा इसपर निर्णय किया जा रहा है. महाराष्ट्र में अभी नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन लगाया जा रहा है.
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








