
'कोई भी भारत जैसे देश में...', अमेरिका को आखिरकार हुआ गलती का एहसास!
AajTak
पिछले दो साल से भारत में अमेरिका का कोई राजदूत नहीं है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जुलाई 2021 में एरिक गार्सेटी को राजदूत के लिए नॉमिनेट किया था. लेकिन मेयर कार्यकाल के दौरान उनके स्टाफ सदस्य के ऊपर लगे यौन उत्पीड़न आरोप के कारण नियुक्ति नहीं हो सकी थी. वहीं, अब अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस पर टिप्पणी की है.
भारत में जल्द अमेरिका अपने राजदूत की नियुक्ति कर सकता है. अमेरिकी कांग्रेस के ऊपरी सदन (सीनेट) की एक समिति ने बुधवार को भारत में अमेरिकी राजदूत पद के लिए लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी के पक्ष में वोटिंग की. सदन की विदेश संबंधी समिति ने बुधवार को गार्सेटी के नामांकन को 13-8 के वोट से मंजूरी दी है. गार्सेटी के ऊपर लगे यौन उत्पीड़न मामले से निपटने के सवालों के बीच सीनेट की वोटिंग से उनका राजदूत बनने का रास्ता साफ हो गया.
गार्सेटी के ऊपर आरोप है कि लॉस एंजिल्स के मेयर रहते हुए उन्होंने यौन शोषण करने वाले अपने ऑफिस स्टाफ पर कार्रवाई नहीं की थी.
हालांकि, इस बात की अभी भी पुष्टि नहीं की गई है कि उनके ऑफिस स्टाफ पर चल रहे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच उनकी नियुक्ति कब की जाएगी.
पिछले दो साल से भारत में अमेरिका का स्थायी राजदूत नहीं
अमेरिका ने भारत में पिछले दो साल से अपना कोई स्थायी राजदूत नहीं नियुक्त किया है. 2018 से ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दबदबे को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर है. ऐसे में क्षेत्र के अहम देश भारत में अमेरिकी राजदूत नहीं होने पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भी टिप्पणी की है.
सीनेट समिति में भारत में अमेरिकी राजदूत को लेकर की गई वोटिंग पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि देश की जरूरत और महत्व को देखते हुए सीधे शब्दों में कहें तो अमेरिका को भारत में एक स्थायी राजदूत की आवश्यकता है.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









