
कैसरगंज में ब्राह्मण कार्ड, आजमगढ़ से बदला उम्मीदवार... बसपा ने जारी किए 6 उम्मीदवारों के नाम
AajTak
बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने कैसरगंज सीट से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है तो साथ ही आजमगढ़ सीट से प्रत्याशी बदल दिया है.
मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है. बसपा की इस लिस्ट में कैसरगंज, गोण्डा, डुमरियागंज, संत कबीरनगर, बाराबंकी, आजमगढ़ सीट से उम्मीदवारों के नाम हैं. पार्टी ने कैसरगंज सीट से नरेंद्र पाण्डेय को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं आजमगढ़ में प्रत्याशी बदल दिया है.
किस सीट से किसे टिकट
बसपा ने गोण्डा लोकसभा सीट से सौरभ कुमार मिश्रा, डुमरियागंज सीट से मोहम्मद नदीम मिर्जा नऔर संत कबीरनगर सीट से नदीम अशरफ को टिकट दिया है. पार्टी ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बाराबंकी सीट से शिवकुमार दोहरे औरआजमगढ़ सीट से मशहूद अहमद को उम्मीदवार घोषित किया है. बसपा ने आजमगढ़ सीट से पहले शबीहा अंसारी को टिकट दिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










