
'के कविता ने शरथ रेड्डी को दी थी धमकी- AAP को 25 करोड़ दो नहीं तो...', कोर्ट में CBI का दावा
AajTak
केंद्रीय एजेंसी ने विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा को बताया कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता के 'आग्रह और आश्वासन' पर ही शरथ रेड्डी ने दिल्ली में शराब कारोबार में उतरने का निर्णय लिया था.
बीआरएस नेता के. कविता को लेकर सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सीबीआई ने शुक्रवार को अदालत को बताया कि के. कविता ने अरबिंदो फार्मा के प्रमोटर शरथ चंद्र रेड्डी पर आम आदमी पार्टी को 25 करोड़ रुपए देने के लिए दबाव बनाया था. केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक कविता ने शरथ रेड्डी को धमकाते हुए कहा था कि अगर उन्हें दिल्ली की नई शराब नीति के तहत 5 रिटेल जोन चाहिए तो उन्हें AAP को 25 करोड़ रुपए देने होंगे और ऐसा नहीं करने पर वह तेलंगाना और दिल्ली में उनके बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
शरथ रेड्डी दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी थे, जिसकी जांच ईडी कर रही है. बाद में वह सरकारी गवाह बन गए थे. सीबीआई ने इस मामले में रेड्डी के खिलाफ अभी तक आरोप पत्र दायर नहीं किया है. बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है. सीबीआई ने अदालत से कहा कि उसे के. कविता से हिरासत में पूछताछ करने की अनुमति दी जाए. केंद्रीय एजेंसी ने विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा को बताया कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता के 'आग्रह और आश्वासन' पर ही शरथ रेड्डी ने दिल्ली में शराब कारोबार में उतरने का निर्णय लिया था.
साउथ ग्रुप और AAP के बीच विजय नायर था कॉमन कॉन्टैक्ट
सीबीआई के मुताबिक के. कविता ने शरथ रेड्डी को आश्वासन दिया था कि दिल्ली सरकार में उनके संपर्क हैं, और वह नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली में शराब के कारोबार में रेड्डी की मदद करेंगी. केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया, 'कविता ने शरथ चंद्र रेड्डी से कहा था कि उन्हें दिल्ली में शराब का थोक कारोबार हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी को 25 करोड़ रुपये और प्रत्येक रिटेल जोन के लिए 5 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान करना होगा. और रेड्डी द्वारा इतना ही भुगतान उनके सहयोगियों अरुण आर. पिल्लई और अभिषेक बोइनपल्ली को करना होगा. ये दोनों बदले में विजय नायर के साथ संपर्क करेंगे, जो अरविंद केजरीवाल के आदमी हैं.'
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने दिल्ली शराब घोटाला केस में के. कविता को 15 अप्रैल तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था. एजेंसी ने आरोप लगाया है कि मार्च और मई 2021 में, जब उत्पाद शुल्क नीति तैयार की जा रही थी, कविता के सहयोगी अरुण आर. पिल्लई, अभिषेक बोइनपल्ली और बुचीबाबू गोरांटला दिल्ली के होटल ओबेरॉय में रुके थे और विजय नायर के माध्यम से शराब नीति को अपने पक्ष में करवाया था. कविता से समर्थन का आश्वासन मिलने के बाद, अरबिंदो रियलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने मार्च 2021 में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत उनके एनजीओ तेलंगाना जागृति को 80 लाख रुपये का भुगतान किया था.'
'के. कविता ने जमीन के लिए शरथ रेड्डी से लिए थे 14 करोड़' सीबीआई के मुताबिक उसकी जांच में आगे पता चला है कि जून-जुलाई 2021 में, के. कविता ने शरथ चंद्र रेड्डी को तेलंगाना के महबूब नगर में स्थित एक कृषि भूमि के लिए उनके साथ सेल एग्रीमेंट में शामिल होने के लिए मजबूर किया था. हालांकि, रेड्डी उक्त कृषि भूमि को खरीदने के इच्छुक नहीं थे. उन्हें उक्त भूमि के मूल्य के बारे में भी जानकारी नहीं थी. सीबीआई ने रेड्डी के बयान का हवाला देते हुए अदालत को बताया, 'कविता ने उन पर जमीन के बदले 14 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए जोर डाला और जुलाई 2021 में अरबिंदो ग्रुप के तहत रजिस्टर्ड कंपनियों में से एक माहिरा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सेल एग्रीमेंट में शामिल होने के लिए उन्हें मजबूर किया.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










