
केशव मौर्य, सुरेश खन्ना से लेकर नंदी तक... जानिए योगी कैबिनेट में किस-किसका घट गया कद
AajTak
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है. विधानसभा चुनाव में अपनी सीट हारने वाले केशव प्रसाद मौर्य से लोक निर्माण विभाग ले लिया गया है तो बीजेपी के दिग्गज नेता सुरेश खन्ना को चिकित्सा शिक्षा विभाग नहीं दिया गया.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2.0 में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे कर दिए गए हैं. कैबिनेट में शामिल किए नए चेहरों को अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो कई दिग्गज नेताओं के सियासी कद इस बार कम कर दिए गए हैं. विधानसभा सीट हारने के बाद भी योगी सरकार 2.0 में केशव प्रसाद मौर्य को भले डिप्टी सीएम बना दिया गया, लेकिन पीडब्ल्यूडी जैसे मलाईदार विभाग नहीं मिला. ऐसे ही योगी सरकार के पहले कार्यकाल में दमदार विभाग संभालने वाले कई मंत्रियों के रुतबे को इस बार घटा दिया गया है. आइए जानते हैं कि योगी सरकार में किन मंत्रियों के सियासी पंख कतर दिए गए हैं...
केशव मौर्य को नहीं मिला पीडब्ल्यूडी विभाग
विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी केशव को उपमुख्यमंत्री पद देकर उनका कद तो बरकरार रखा गया लेकिन विभागों के बंटवारे में कटौती कर दी गई है. केशव मौर्य से लोक निर्माण (पीडब्लूडी) जैसा भारी भरकम मंत्रालय की जगह ग्राम्य विकास और समग्र ग्राम विकास एक ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई. वहीं, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर और सार्वजनिक उद्यम विभाग को पहले की तरह बरकरार रखा गया है तो राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.
यूपी की सियासत में पीडब्लूडी मंत्रालय को मलाईदार विभाग माना जाता है. सूबे में सपा सरकार में शिवपाल यादव के पास हुआ करता था. मुलायम सिंह से लेकर अखिलेश यादव सरकार में शिवपाल ने इस विभाग को अपने पास रखा तो मायावती की सरकार में नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पास पीडब्लूडी विभाग हुआ करता था. यह दोनों ही नेता अपनी-अपनी पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखते थे. यही वजह है कि केशव मौर्य को योगी सरकार 2.0 में पीडब्लूडी विभाग नहीं मिलने से लोग उनके सियासी कद से जोड़ रहे हैं.
सुरेश खन्ना का घटा सियासी कद
बीजेपी के दिग्गज नेता और नवीं बार विधायक बने सुरेश कुमार खन्ना को कैबिनेट मंत्री जरूर बनाया गया है, लेकिन पिछली बार से उनका कद भी घटा है. योगी सरकार 2.0 मंत्रिमंडल में सुरेश खन्ना को वित्त और संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि पहले कार्यकाल में उनके पास इन दोनों विभागों के अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी हुआ करती थी. इस बार चिकित्सा शिक्षा विभाग सुरेश खन्ना से लेकर डिप्टीसीएम सुरेश खन्ना को सौंप दी गई है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








