
केरल की रैली में हमास नेता की मौजूदगी पर बवाल बढ़ा, आयोजकों ने कहा कुछ भी गलत नहीं
AajTak
केरल बीजेपी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने एक रैली में हमास नेता खालिद मशेल के वर्चुअली हिस्सा लेना का आरोप लगाया था. उन्होंने दावा किया था कि खालिद मशेल जमात-ए-इस्लामी की यूथ विंग सॉलिडेरिटी यूथ मूवमेंट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ था.
केरल के मलप्पुरम में फिलिस्तीन के समर्थन में हुई एक रैली में हमास के नेता खालिद मशेल के वर्चुअली हिस्सा लेने पर विवाद बढ़ गया है. हालांकि, इस रैली के आयोजक ने हमास नेता को बुलाए जाने को सही ठहराया है.
केरल बीजेपी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने एक रैली में हमास नेता खालिद मशेल के वर्चुअली हिस्सा लेना का आरोप लगाया था. उन्होंने दावा किया था कि खालिद मशेल जमात-ए-इस्लामी की यूथ विंग सॉलिडेरिटी यूथ मूवमेंट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ था.
सुरेंद्रन ने फेसबुक पर इस कार्यक्रम से जुड़ा एक पोस्टर भी साझा किया था. ये कार्यक्रम मलप्पुरम में हुआ था. सुरेंद्रन ने कहा था कि हमास नेता इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुआ था, क्योंकि उसे वीजा नहीं मिला था. उन्होंने केरल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों से मामले की जांच करने की मांग की थी.
इसमें कुछ गलत नहीं: आयोजक
बीजेपी ने एक ओर इस पर सवाल उठाए हैं तो दूसरी आयोजक ने इसे सही ठहराया है. सॉलिडेरिटी यूथ मूवमेंट के राज्य प्रमुख सुहैब सीटी ने न्यूज एजेंसी से कहा, 'उन्होंने फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने और इजरायल के हमलों की निंदा करने के लिए हमारे कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इसमें कुछ भी असामान्य देखने की जरूरत नहीं है.'
सुहैब ने दावा किया कि हमास भारत में सक्रिय या प्रतिबंधित संगठन नहीं है, इसलिए उसका शामिल होना कानून के तहत अपराध नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत में कई और कार्यक्रम होंगे जो फिलिस्तीनियों के लिए भारतीय समर्थन को साबित करेंगे.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










