
कुरान जलाने से खफा मुस्लिम युवक पहुंचा बाइबल को आग के हवाले करने लेकिन...
AajTak
स्वीडन में बकरीद के मौके पर एक इराकी प्रवासी ने कुरान जलाकर विरोध प्रदर्शन किया था. इसके जवाब में एक मुस्लिम युवक ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सुरक्षा के तहत स्वीडिश पुलिस से ईसाई धर्म ग्रंथ बाइबिल और यहूदी धार्मिक ग्रंथ तौरात जलाने की अनुमति मांगी थी.
पिछले महीने बकरीद के मौके पर एक इराकी ईसाई ने स्टॉकहोम सेंट्रल मस्जिद के सामने कुरान जलाकर विरोध प्रदर्शन किया था. मुस्लिम बहुल देशों के साथ-साथ अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों ने भी इसकी कड़ी निंदा की थी. दुनियाभर के मुसलमानों में इस घटना को लेकर इतनी नाराजगी थी कि एक मुस्लिम युवक ने स्वीडन सरकार से ईसाई धर्म ग्रंथ बाइबिल और यहूदी धार्मिक ग्रंथ तौरात जलाने की अनुमति की मांग कर दी थी.
30 साल के इस युवक ने स्टॉकहोम में इजरायली दूतावास के बाहर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत तौरात और बाइबिल जलाने की अनुमति मांगी थी. समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, स्टॉकहोम पुलिस ने युवक को धार्मिक ग्रंथ जलाने की अनुमति दे दी थी. लेकिन उस व्यक्ति ने बाइबिल जलाने की अपनी योजना के बारे में कहा कि किसी भी धार्मिक ग्रंथ को जलाना कुरान के खिलाफ होगा. और वह किसी भी धार्मिक ग्रंथ को नहीं जलाएगा.
किसी भी धार्मिक ग्रंथ को जलाना कुरान के खिलाफः व्यक्ति
स्वीडिश समाचार एजेंसी टीटी के मुताबिक, व्यक्ति को 15 जुलाई यानी शनिवार को धार्मिक ग्रंथ बाइबिल और तौरात जलाने की अनुमति दी गई थी. लेकिन जहां वह धार्मिक ग्रंथ जलाने वाला था, वहां पहुंचने के बाद उसने यह कहते हुए लाइटर फेंक दिया कि वह एक मुस्लिम है और पवित्र धार्मिक ग्रंथ जलाने का उसका कभी इरादा नहीं था. उसने आगे कहा कि इस तरह का कदम मुस्लिमों की पवित्र धार्मिक ग्रंथ कुरान के खिलाफ होगा और वह ऐसा कभी नहीं करेगा. साथ ही उसने यह भी कहा कि किसी भी व्यक्ति को ऐसा नहीं करना चाहिए.
स्वीडिश पब्लिक ब्रॉडकास्टर SVT के मुताबिक, व्यक्ति ने बाइबिल जलाने के लिए जो लाइटर लेकर आया था, उसे फेंक दिया और कहा कि उसे इसकी जरूरत नहीं है. उसने कहा, "मैं एक मुस्लिम हूं. हम किताबें नहीं जलाते. मैं यह दिखाना चाहता हूं कि हमें एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए. पवित्र धार्मिक ग्रंथ तौरात या बाइबिल जलाने का हमारा कभी भी इरादा नहीं था."
टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति शनिवार दोपहर को इजरायली दूतावास के बाहर पहुंचा और कहा कि यहूदी या ईसाई धार्मिक पुस्तकों को जलाने का उसका इरादा कभी नहीं था. उसका मकसद सिर्फ हाल ही में जलाए गए कुरान का विरोध करना था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









