
कुरकुरे से भरा ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, करंट लगने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत
AajTak
बांदा के झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर कंटेनर ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया. इस हादसे में ड्राइवर की करंट लगने से मौत हो गई. वहीं, ट्रक में भी आग लग गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया. आग बुझाने के समय उन्हें भी करंट के झटके लगे.
बांदा के झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर कुरकुरे से भरा कंटेनर ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे ड्राइवर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, ट्रक भी आग की चपेट में आ गया और उससे धुएं का गुब्बार उड़ने लगा. घटना दौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव की है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम और पुलिस ने आग पर काबू पाया.
पुलिस ने मृतक ड्राइवर की डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. बताया जा रहा है कि ट्रक प्रयागराज से मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जा रहा था और उसमें कुरकुरे और चिप्स लोड किए हुए थे.
जानकारी के मुताबिक, बदौसा के तुर्रा गांव के पास ड्राइवर ने कंटेनर ट्रक को रोका और कुछ सामान लेने के लिए नीचे उतरा. जैसे ही वह सामान लेकर वापस आया और ट्रक को खोलने की कोशिश की तो वह उसी से चिपक गया. उसकी करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. तभी ट्रक ने भी आग पकड़ ली.
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भी लगा करंट आस-पास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी जब आग पर काबू पा रहे थे तो उन्हें भी करंट के झटके लगे. उन्होंने तुरंत मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अनूप कुमार को सूचना दी. CFO ने तत्काल बिजली विभाग से सम्पर्क कर हाईटेंशन लाइन को बंद करवाया. नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया.
पुलिस ने बताया कि मृतक ड्राइवर पृथ्वी लाल (40) प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था. पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







