
किसान की मेहनत लाई रंग, मशरूम की खेती से सालाना 18-20 लाख रुपये तक मुनाफा
AajTak
पठानकोट के रहने वाले यशपाल कहते हैं कि वह 1 दिन में 3 से 5 क्विंटल तक मशरूम की उपज हासिल कर लेते हैं. जिससे उन्हें बढ़िया मुनाफा हो रहा है. उन्हें देखकर अब कई युवाओं ने भी मशरूम की खेती में दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है.
पहाड़ी क्षेत्रों की फसल मानी जाने वाली मशरूम की खेती अब पूरे देश में होने लगी है. बड़ी संख्या में किसान अलग-अलग वैरायटीज के मशरूम की खेती से मुनाफा कमा रहे हैं. पठानकोट के रहने वाले किसान यशपाल भी मशरूम की खेती से सालाना लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं.
क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं यशपाल
यशपाल के मुताबिक, वह 1 दिन में 3 से 5 क्विंटल तक मशरूम का उत्पादन कर लेते हैं. इसके अलावा वह अन्य किसानों को भी इसकी खेती की बारीकियां सिखा रहे हैं. उनको देखकर अब क्षेत्र के कई युवाओं ने भी मशरूम की खेती में दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है.
मुनाफे को लेकर क्या कहते हैं यशपाल?
यशपाल का कहना है कि मशरूम की खेती से कोई भी किसान सालाना 18 से 20 लाख का मुनाफा आसानी से कमा सकता है. फिलहाल, वह इतना मुनाफा हासिल कर रहे हैं. हालांकि, इसकी खेती करना बहुत मुश्किल काम है. इसमें काफी मेहनत की जरूरत पड़ती है. पानी और तापमान का खास ख्याल रखना होता है, साफ-सफाई का भी पूरा इंतजाम करना पड़ता है ताकि मशरूम की अच्छी फसल निकल सके.
मशरूम की इन किस्मों की कभी भी की जा सकती है खेती

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










