
कार की छत पर बच्चों को सुलाकर किया ड्राइव, पूछने पर दिया बेतुका जवाब, VIDEO
AajTak
बच्चों को कार की छत पर सुलाकर ड्राइव करते शख्स का वीडियो देखकर लोग हैरान हैं. कई लोग कह रहे हैं कि- 'पता करना चाहिए कि क्या ये बच्चे इसी शख्स के हैं? अगर हां तो ये उनके साथ ऐसा कैसे कर सकता है.'
दुनिया में जानलेवा बेवकूफियां करने वालों की कमी नहीं. ऐसे लोग अपने सनकीपने और मजे में कुछ ऐसा कर देते हैं कि किसी की जान भी चली जाए. हाल में गोवा का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है. इसमें एक शख्स महिंद्रा एक्सयूवी कार ड्राइव करके कहीं जा रहा है. लेकिन इस कार की छत पर दो बच्चे सो रहे हैं जो 8 से 10 साल के मालूम पड़ते हैं
पूछने पर दिया ऐसा जवाब वीडियो में इस कार को पार्रा कोकोनट ट्री रोड पर चलते हुए दिखाया गया है, जो गोवा में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय एक सुंदर रूट है. वीडियो बनाते शख्स ने चलती गाड़ी की छत पर बच्चों को सोने देने को लेकर ड्राइवर से सवाल पूछा. इसपर ड्राइवर लापरवाही से जवाब देता है कि मैं बस गाड़ी रिवर्स कर रहा था और वीडियो यहीं खत्म हो जाता है.
'बच्चे सोए हुए नहीं बल्कि बेहोश लग रहे हैं'
इस वीडियो से इंटरनेट पर लोग हैरान हैं. कई लोग कह रहे हैं कि- 'पता करना चाहिए कि क्या ये बच्चे इसी शख्स के हैं? अगर हां तो ये उनके साथ ऐसा कैसे कर सकता है.' एक यूजर ने लिखा कि 'बच्चे सोए हुए नहीं बल्कि बेहोश लग रहे हैं, यहां कुछ गड़बड़ है. कहीं इन्हें तस्करी करके तो नहीं लाया गया है?' लोग इस टूरिस्ट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं. हालांकि कार वाले में बाद में क्या किया इसकी कोई जानकारी नहीं है. इसके अलावा, घटना के संबंध में कोई ऑफीशियल कंप्लेंट भी दर्ज नहीं की गई है.
पहले भी आए ऐसे मामले
बता दें कि सड़कों पर कार में मस्ती करते हुए युवाओं के पहले भी कई खतरनाक वीडियो वायरल होते रहे हैं. हाल में यूपी के लखनऊ से वायरल हुए एक वीडियो में कारों का एक काफिला देखा सकता है. इनमें सवार युवक स्टंटबाजी करते दिख रहे थे. कुछ युवक कार की खिड़की और तो कुछ सनरूफ से बाहर निकलते हुए स्टंटबाजी कर रहे थे. इस मामले में पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और आरोपियों की पहचान की जा रही है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










