
'कागज' जैसा वो ड्रग्स, जिसकी सबसे बड़ी खेप NCB ने पकड़ी... जानें कितना खतरनाक? क्या हो सकती है सजा?
AajTak
एनसीबी ने एलएसडी ड्रग की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है. इसमें एलएसडी के करीब 15 हजार ब्लॉट हैं. एनसीबी के मुताबिक, एलएसडी की कमर्शियल क्वांटिटी 0.1 ग्राम है, लेकिन पकड़ी गई खेप इससे ढाई हजार गुना ज्यादा है. जानते हैं- ये ड्रग कितना खतरनाक है? इसका सेवन या तस्करी पर कितनी सजा हो सकती है?
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने एलएसडी की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है. एलएसडी यानी लिसर्जिक एसिड डायथाइलैमाइन. एनसीबी ने एक ही ऑपरेशन में एलएसडी के लगभग 15 हजा ब्लॉट्स जब्त किए हैं.
एनसीबी का कहना है कि इंटरनेशनल ड्रग्स ट्रैफिकिंग का ये रैकेट डार्क वेब पर चल रहा था. एनसीबी ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार भी किया है.
एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई एलएसडी की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 10 करोड़ से ज्यादा है. यानी, हर एक ब्लॉट की कीमत 5 से 7 हजार.
वहीं, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वो स्टूडेंट और युवा हैं जो सीक्रेट ऐप्स और WICKR जैसी मैसेंजर सर्विस पर गुमनाम रहकर पैसा कमाना चाहते थे.
क्यों अब तक की सबसे बड़ी खेप है ये?
- एनसीबी नॉर्थन रीजन के डिप्टी डीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि सिंगल ऑपरेशन में ये एलएसडी की अब तक की पकड़ी गई सबसे बड़ी खेप है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










