
कर्नाटक: सियासी संकट में येदियुरप्पा, मंत्री ने की राज्यपाल से शिकायत, HC से भी झटका
AajTak
कर्नाटक हाईकोर्ट ने सीएम येदियुरप्पा को झटका देते हुए आपरेशन लोट्स मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं. वहीं, दूसरी ओर उनके कैबिनेट के मंत्री ने राज्यपाल से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुख्यमंत्री की शिकायत की है. ऐसे में येदियुरप्पा एक बार फिर से कर्नाटक में बीजेपी के लिए कहीं टेंशन तो नहीं बनते जा रहे हैं?
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा एक तरफ अगले विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी का नेतृत्व करने का सपना संजोए हुए हैं तो दूसरी तरफ उनके सहयोगी मोर्चा खोले हुए हैं. कर्नाटक हाईकोर्ट ने सीएम येदियुरप्पा को झटका देते हुए आपरेशन लोट्स मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं. वहीं, दूसरी ओर उनके कैबिनेट के मंत्री ने राज्यपाल से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुख्यमंत्री की शिकायत की है. ऐसे में येदियुरप्पा एक बार फिर कर्नाटक में बीजेपी के लिए कहीं टेंशन तो नहीं बनते जा रहे हैं? बता दें कि कर्नाटक में सीएम बीएस येदियुरप्पा को कुर्सी पर बैठे 20 महीने भी नहीं हुए हैं और उनके खिलाफ आवाज उठने लगी है. येदियुरप्पा के खिलाफ नाराजगी नई नहीं है बल्कि सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बीजेपी विधायकों में असहमति जाहिर थी. इसके बाद बीजेपी के आधा दर्जन विधायकों ने दिल्ली आकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की थी. हालांकि, उस समय उन्हें बीजेपी हाईकमान ने समझा-बुझाकर वापस भेज दिया था, लेकिन अब फिर से सीएम के खिलाफ बगावती सुर सुनाई देने लगे हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












