
कर्नाटक विधानसभा में लगे AI कैमरे, विधायकों के सदन में मौजूदगी पर रहेगी नजर
AajTak
कर्नाटक विधानसभा भवन में विधायकों के आने-जाने और सदन की कार्यवाही के वक्त सदन में मौजूदगी के बारे में जानकारी रखने के लिए एआई कैमरे लगाए गए हैं. विधानसभा अध्यक्ष ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कार्यवाही दिन के अंत में विधानसभा सचिव के सिस्टम पर इनकी जानकारी जाएगी. अब हमारे पास एक डेटा रहेगा.
कर्नाटक विधानसभा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-सक्षम कैमरे लगाए गए हैं जो सभी सदस्यों के आने और जाने समय के साथ-साथ सदन में उनकी उपस्थिति की अवधि को भी रिकॉर्ड करेंगे.
कोलार गोल्ड फील्ड (केजीएफ) विधानसभा क्षेत्र की विधायक रूपकला शशिधर पहली विधायक हैं, जिन्हें इन कैमरों ने मानसून सत्र के लिए सदन में आते वक्त रिकॉर्ड किया है. जबकि बाहर निकलते हुए इन कैमरों ने सबसे पहले तिप्तूर की कांग्रेस विधायक शदाक्षरी को कैद किया है. कर्नाटक विधानसभा सोमवार से मानसून सत्र की शुरुआत के बाद इस प्रणाली की शुरुआत हो चुकी है.
विधानसभा अध्यक्ष यू टी खादर ने कहा कि कोरम की घंटी बजने से पहले विधानसभा में आने वाले विधायकों को पहचानने की प्रथा है और अध्यक्ष द्वारा उनके नाम प्रशंसा में पढ़े जाते हैं. कुछ वरिष्ठ विधायक जैसे अरागा ज्ञानेंद्र, बसनगौड़ा पाटिल यतनाल (भाजपा के) और कुछ वरिष्ठ मंत्रियों ने अनुरोध किया था कि कुछ विधायक थोड़ी देर से आने के बावजूद, छह या आठ बजे तक कार्यवाही में बैठे रहें, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. यह एक अन्याय है.
'अब हमारे पास रहेगा डेटा'
उन्होंने आगे कहा, "इसलिए पहली बार हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरे लगाए हैं जो इस बात पर ध्यान देंगे कि कोई सदस्य कितने बजे आता है और कितने बजे जाता है और कितनी देर तक विधानसभा में मौजूद था. इसके बारे में जानकारी मिलती है. कार्यवाही दिन के अंत में विधानसभा सचिव के सिस्टम पर इनकी जानकारी जाएगी. अब हमारे पास एक डेटा रहेगा.
अधिकारियों के मुताबिक, यह पहल सत्र के दौरान विधायकों की उपस्थिति और उनकी भागीदारी में सुधार के प्रयास का हिस्सा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










