
'कर्नाटक में हो रही है ऑपरेशन कमल की तैयारी', CM और Dy CM दोनों ने ही किया दावा
AajTak
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि कर्नाटक में 'ऑपरेशन कमल' की तैयारी हो रहे हैं. हालांकि उन्होंने इसके लिए बीजेपी का सीधा नाम नहीं लिया है.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में 'ऑपरेशन कमल'की तैयारी की जा रही है. उन्होंने सीधे-सीधे बीजेपी का नाम तो नहीं लिया लेकिन कहा कि उनके कोई भी विधायक इसके लिए तैयार नहीं हैं और ना ही कोई कहीं जा रहा है.
वहीं उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी कहा, 'हम जानते हैं कि बड़ी साजिश रची जा रही है, लेकिन वह सफल नहीं होगी. कुछ बड़ी हस्तियां (हमारे विधायकों) को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं.'
क्या है ऑपरेशन लोटस
आपको बता दें कि 'ऑपरेशन कमलाया' यानि ऑपरेशन लोटस (Operation Lotus) शब्द 2008 में सुर्खियों में आया था. तब भारतीय जनता पार्टी ( BJP) को बहुमत दिलाने के लिए कर्नाटक राज्य के पूर्व मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी ने दलबदल विरोधी कानून को दरकिनार कर विधायकों से समर्थन हासिल करने के लिए एक खास तरीका इस्तेमाल किया. इस तरीके को ऑपरेशन कमल या ऑपरेशन लोटस नाम दिया गया. इसके बाद कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में भी सरकार बनाने के लिए बीजेपी पर इस तरह के ऑपरेशन करने का आरोप लगा था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











