
कर्नाटक में आरक्षण पर खुले मोर्चे, मुस्लिमों के बाद दलित रिजर्वेशन में बदलाव पर बवाल
AajTak
कर्नाटक में मुस्लिमों को चार फीसदी आरक्षण को खत्म करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दलित समुदाय के आरक्षण को आंतरिक स्तर पर चार हिस्सों में बांटने की सिफारिश गले की फांस बनती जा रही है. राज्य की बोम्मई सरकार के खिलाफ दलितों में शामिल बंजारा समुदाय सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहा है. इस विरोध प्रदर्शन का नुकसान भाजपा को हो सकता है.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के बीच आरक्षण को लेकर कई मोर्चे खुल गए हैं. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई एक के बाद एक फैसला आरक्षण से जुड़े मामलों में ले रहे हैं. मुस्लिमों को चार फीसदी आरक्षण को खत्म करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दलित समुदाय के आरक्षण को आंतरिक स्तर पर चार हिस्सों में बांटने की सिफारिश गले की फांस बनती जा रही है.
बोम्मई सरकार के खिलाफ दलितों में शामिल बंजारा समुदाय सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. बीजेपी के झंडे जला रहे हैं, तो पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के घर पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव तक किए हैं. राज्य में विधानसभा के चुनाव से ठीक पहले बंजारा समुदाय की नाराजगी बीजेपी के लिए कहीं महंगी न पड़ जाए, क्योंकि दलितों की आबादी कर्नाटक में 20 फीसदी के करीब है, जो किसी भी दल का खेल बनाने और बिगाड़ने की ताकत रखते हैं. कर्नाटक में दलित समुदाय की आबादी भले ही 20 फीसदी के करीब है, लेकिन उन्हें अभी तक राज्य में 15 फीसदी आरक्षण मिल रहा था. बीजेपी ने पिछले साल दलितों के आरक्षण को 15 फीसदी से बढ़ाकर 17 फीसदी कर दिया है. सरकार के इस फैसले से दलित खुश थे, लेकिन 24 मार्च को दलितों के आरक्षण को आंतरिक स्तर पर चार हिस्सों में बांट दिया है. सरकार के इस फैसले के खिलाफ बंजारा समुदाय सड़क पर उतर आया है.
दरअसल, कर्नाटक सरकार ने यह फैसला न्यायमूर्ति ए जे सदाशिव आयोग की रिपोर्ट के आधार पर किया है. दलित समुदाय को मिल रहे 17 प्रतिशत आरक्षण को आंतरिक रूप से बांटा गया. इस फैसले के तहत 6 प्रतिशत शेड्यूल कास्ट (लेफ्ट) के लिए, 5.5 प्रतिशत शेड्यूल कास्ट (राइट), 4.5 प्रतिशत ठचेबल्स के लिए और बाकी बचा एक प्रतिशत बाकियों के लिए रखा जाए.
बंजारा समुदाय क्यों नाराज?
बंजारा समुदाय को लोग बोम्मई सरकार के अनुसूचित जाति के आरक्षण पर लिए गए फैसले का विरोध कर रहे हैं. बंजारा, गोवी, कोरमा और कोर्चा सभी एससी ठचेबल्स के अंतर्गत रखा है, जिसके लिए 4.5 फीसदी कोटा है. बंजारा समुदाय एससी आरक्षण का सबसे बड़ा लाभार्थी है. पहले की आरक्षण प्रणाली में उन्हें 10 फीसदी तक लाभ मिल रहा था, लेकिन आरक्षण के आंतरिक बंटवारे के बाद उन्हें 4.5 फीसदी पर तय किया गया है जो उन्हें कम और अवैज्ञानिक लगता है. इसीलिए बीजेपी के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
कर्नाटक में जस्टिस एजे सदाशिवा कमीशन 2005 में कांग्रेस-जनता दल (सेक्यूलर) की सरकार के दौरान गठित की गई थी. इस कमीशन को कर्नाटक में दलित जाति को मिलने वाले आरक्षण को उपवर्गीकृत करने की जरूरत को देखते हुए गठित किया गया था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







