
करियर बदला-जिंदगी बदली, दांतों के डॉक्टर को Apple ने इसलिए दी AI इंजीनियर की नौकरी
AajTak
Apple कंपनी में काम करने का सपना कई लोगों का होता है. वहीं भारत में जन्म अंशुल गांधी कभी डेंटल डॉक्टर थे और आज वह ऐपल में बतौर AI इंजीनियर नौकरी कर रहे हैं. उनकी कहानी कई लोगों को इंस्पायर करने वाली है. आइए उनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
भारत में डॉक्टर या फिर इंजीनियर बनने के सपने बहुत से बच्चे और टीनएजर देखते हैं. क्या आप ऐसे किसी शख्स को जानते हैं कि पहले जो डेंटल डॉक्टर बने और उसके बाद इंजीनियर के सेक्टर में चले जाए. इतना ही नहीं उनको अमेरिका की Apple कंपनी ने नौकरी का ऑफर तक दे दिया हो. आज आपको एक ऐसे ही शख्स अंशुल गांधी की कहानी बताने जा रहे हैं.
अंशुल गांधी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे वह एक डेंटल डॉक्टर से अपने करियर की शुरुआत करके आज ऐपल के लिए काम कर रहे हैं और आर्टिफिशियल इंटेजीलेंस (AI) डेवलप करने में लगे हैं. ये बातें उन्होंने बिजनेस इनसाइडर के इंटरव्यू के दौरान कहीं हैं. उनकी कहानी सिर्फ करियर बदलने तक की नहीं है, बल्कि एक जुनून और लगन की भी है.
अंशुल गांधी ने भारत के एक डेंटल कॉलेज से ग्रेजुएशन की और फिर एक डेंटिस्ट के रूप में अपने करियर को शुरू किया. अपने काम के दौरान जब वे रूट कैनाल और डेंचर डिजाइन करते थे, तो कुछ समय के अंदर ही उन्हें पता चला गया कि वह इस काम के लिए नहीं बने हैं. उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि उनको लगा था कि वो जिंदगीभर उस काम को नहीं कर सकते हैं.
टेक्नोलॉजी की तरफ जागा इंटरेस्ट
डेंटिस्ट का काम करते हुए उनका रुझान टेक्नोलॉजी को लेकर बढ़ने लगा. इसके बाद उन्होंने C++ और Java जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को सीखना शुरू किया. फिर उनको नया रास्ता मिला. हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि मेडिकल साइंस से मशीन लर्निंग की तरफ जाना कोई आसान काम नहीं था. उन्होंने रिस्क उठाया.
यह भी पढ़ें: Apple का महंगा AirTag भूल जाइए! सिर्फ ₹500 में मिल रहा है ऐसा डिवाइस, पल भर में ट्रैक करेगा हर लोकेशन

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











