
'कमल को वोट दो, वरना लक्ष्मी जी नाराज हो जाएंगी,' बोले BJP सांसद सत्यपाल सिंह
AajTak
यूपी के बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह ने बीजेपी को वोट देने के लिए अनोखी अपील की है. उन्होंने बड़ौत में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में कहा, कमल को वोट नहीं दिया तो लक्ष्मीजी नाराज हो जाएंगी. लक्ष्मी को ना साइकिल और ना कार चाहिए. उन्हें सिर्फ कमल चाहिए.
यूपी के बागपत से बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने मंच से कमल के फूल पर वोट देने की अपील की है. सिंह ने कहा, कमल को वोट दो, वरना लक्ष्मी देवी नाराज हो जाएंगी. सांसद ने कहा, शास्त्रों में लिखा है कि लक्ष्मी का आसन कमल है, जिसको घर में लक्ष्मी चाहिए तो घरों में कमल रखना ही होगा.
उन्होंने कहा, कमल को वोट देना ही होगा और कमल का बटन दबाना ही होगा. जो कमल के साथ नहीं, उनसे लक्ष्मी नाराज हो जाएंगी. लक्ष्मी को ना गाड़ी चाहिए, ना कार चाहिए और ना ही साइकिल. लक्ष्मी को सिर्फ कमल चाहिए. दरअसल, बागपत सांसद बड़ौत में लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे. यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया.
'80 हराओ बीजेपी हटाओ'... अखिलेश यादव ने दिया नया नारा, बीजेपी पर साधा निशाना
दो बार के सांसद हैं सत्यपाल सिंह
बता दें कि सत्यपाल सिंह बागपत लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं. सबसे पहले इस सीट पर वे 2014 में सांसद बने थे और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मानव संसाधन विभाग का केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया था. दूसरी बार वे 2019 में चुनाव जीते. इससे पहले इस सीट पर राष्ट्रीय लोकदल के नेता अजित सिंह चुनाव जीतते आए हैं.
बीजेपी का हार्ड हिंदुत्व बनाम कांग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व... 2024 की बिसात हिंदुत्व के मुद्दे पर कैसे सिमट रही?

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








