
कबाड़ की बाइकों के साथ हुई ऐसी दिलचस्प करामात, देखें कैसे बन गए विशालकाय रोबोट
AajTak
कबाड़ की बाइकों के साथ ऐसी दिलचस्प करामात करके विशालकाय रोबोट खड़े कर दिए. अक्सर हम कबाड़ को बेचकर कुछ पैसे बना लेते हैं. लेकिन हुनरमंदों के लिए हर एक चीज काम की होती है. तभी तो कुछ लोगों ने कबाड़ की मोटरसाइकिलों से रोबोट की शानदार रेप्लिका तैयार करके दिखाई हैं. दरअसल ये करिश्मा इंडोनेशिया का है. यहां के योग्यकर्ता प्रांत के बांतुल में कुछ कारीगरों ने मिलकर एक आर्ट स्टूडियो Er Studio Art खोला है, जहां इन कबाड़ की मोटरसाइकिल से रोबोट रेप्लिका तैयार होते हैं. कबाड़ की मोटरसाइकिल से रोबोट की प्रतिकृतियां बनाने की ये कहानी दरअसल कोरोना की ‘आपदा में अवसर’ तलाशने की कहानी है. कोविड-19 ने ही Er Studio Art में इस इनोवेशन की शुरुआत की. देखें पूरी वीडियो.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












