
कपिल का, अजहर का, कोहली का... सबका बदला लेगा अपना सूर्या, आज फाइनल में भारत उड़ाएगा पाकिस्तानियों के परखच्चे
AajTak
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगााना चाहेगी. भारतीय टीम अब तक पाकिस्तान के खिलाफ दो बार फाइनल जीत पाई है. उस रिकॉर्ड को भारतीय टीम सुधारना चाहेगी.
एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत का सामना 28 सितंबर (रविवार) को पाकिस्तान से होना है. इस टूर्नामेंट के 41 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत और पाकिस्तान दोनों ने फाइनल में प्रवेश किया है. ऐसे में ये मुकाबला काफी खास है.
एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच ये तीसरा मुकाबला है. ये मुकाबला भी दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है. सबसे पहले 14 सितंबर (रविवार) को ग्रुप मुकाबले में दोनों टीम्स आमने-सामने हुई थीं, जिसमें भारतीय टीम ने सात विकेट से जीत हासिल की थी. फिर 21 सितंबर (रविवार) को सुपर-चार के मुकाबले में सूर्या ब्रिगेड ने पाकिस्तानी टीम को 6 विकेट से पराजित किया था.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का धुआं उड़ा देने वाली टीम इंडिया को इन 5 गलतियों से फाइनल में रहना होगा सावधान
अब भारतीय टीम फाइनल में भी पाकिस्तानियों को पस्त करना चाहेगी. भारतीय टीम हालिया समय में पाकिस्तानी टीम पर हावी रही है. दोनों टीम के बीच हुए पिछले सात इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को ही जीत मिली है. अब फाइनल के बाद ये आंकड़ा 8-0 हो जाए तो हैरानी की बात नहीं होनी चाहिए.
फाइनल में कैसे हैं भारत-पाकिस्तान के बीच आंकड़े? वैसे मल्टी नेशन्स टूर्नामेंट (5 या उससे ज्यादा टीम) में भारत-पाकिस्तान के बीच जो खिताबी मुकाबले हुए हैं, वो काफी रोमांचक हुए हैं. अब तक दोनों देश पांच मौकों पर ऐसे टूर्नामेंट्स के फाइनल में टकरा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तानी टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल की. वहीं भारत ने दो मुकाबले जीते.
सबसे पहले 1985 के बेन्सन एंड हेजेस वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ क्रिकेट टूर्नामेंट में दोनों टीम के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खिताबी मुकाबला हुआ था. उस मुकाबले में सुनील गावस्कर की अगुवाई में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से पराजित किया था.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











