कपड़ों पर हल्ला... लड़की करे तो आज़ादी, लड़का फैलाए 'अश्लीलता'! Hypocrisy की भी सीमा होती है साहेब
AajTak
Delhi Metro Incident: दिल्ली मेट्रो का मामला सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर समानता को लेकर बहस छिड़ गई है. कई लोगों का कहना है कि लड़कियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाता, जबकि लड़कों को बख्शा नहीं जाता.
'वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है...' इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर बहुत से लोग समानता की मांग लिए यही लाइन बार-बार दोहरा रहे हैं. मामला है, उन कपड़ों का जो एक पुरुष पहने तो उस पर 'अश्लीलता' फैलाने का आरोप लग जाता है, वहीं जब महिला पहने तो खुले विचारों वाली आइडियल बन जाती है. पुरुष पर आरोप लगते हैं कि उसने पब्लिक प्लेस पर कम कपड़े पहनकर महिलाओं का अपमान किया है, मगर जब महिला ये काम करे तो 'हर बॉडी हर चॉइस' का नारा लगता है.
अश्लीलता... इसे हमारे देश में दो तरीकों से देखा जाता है. अगर महिला करे तो ठीक, मगर पुरुष करे तो तौबा-तौबा. वो आपको बिहार वाले विधायक याद हैं? अरे वही जो ट्रेन में चड्डी-बनियान पहनकर (JDU MLA in Underwear) घूम रहे थे. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और विधायक ट्रोल हुए.
बवाल ऐसा मचा कि नेता को लोगों ने क्रिमिनल तक घोषित कर दिया गया. सीसीटीवी की जांच हुई, FIR दर्ज हुई और जोर शोर से गिरफ्तारी की मांग उठी. मगर अब जब दिल्ली मेट्रो वाली लड़की ने विधायक से भी ज्यादा छोटे कपड़े पहने तो वो रॉकेट की स्पीड से फेमस हो गई.
अभी तक कोई शिकायत नहीं
उसके खिलाफ अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है. न ही DMRC ने कोई जुर्माना लगाया है. हालांकि दिल्ली मेट्रो ने अपने बयान में कहा है कि DMRC के संचालन और रखरखाव अधिनियम एक्ट में धारा-59 के तहत अभद्रता को दंडनीय अपराध माना गया है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









