
कन्नौज से अखिलेश, आजमगढ़ से शिवपाल... यूपी की किस सीट से किसे टिकट दे सकती है सपा? सामने आए ये नाम
AajTak
इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का मसला अभी सुलझा नहीं कि करीब डेढ़ दर्जन सीटों को लेकर सपा उम्मीदवारों की संभावित सूची सामने आई है. सपा आजमगढ़ से शिवपाल सिंह यादव, फतेहपुर से नरेश उत्तम और कन्नौज सीट से अखिलेश यादव को उतारने की तैयारी में है.
लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा चल रही है. समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के गठबंधन में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, अभी यह भी तय नहीं हो सका है. इस बीच इंडिया गठबंधन के घटक दल अपनी मजबूत दावेदारी वाली सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम पर भी मंथन में जुट गए हैं.
अब एक दर्जन से अधिक सीटों से सपा के संभावित उम्मीदवारों के नाम भी सामने आ गए हैं. सामने आई सपा उम्मीदवारों की संभावित सूची की मानें तो पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव खुद कन्नौज लोकसभा सीट से मैदान में होंगे तो आजमगढ़ की रणभूमि में शिवपाल सिंह यादव ताल ठोकते नजर आ सकते हैं. राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय को सपा घोसी संसदीय सीट से उतार सकती है तो वहीं फतेहपुर से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को मैदान में उतारने की तैयारी है.
ये भी पढ़ें- INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग पर सस्पेंस, यूपी में 40 और बिहार में 10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है कांग्रेस
मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव 2024 चुनाव में भी इसी सीट से मैदान में होंगी. फर्रुखाबाद से डॉक्टर नवल किशोर शाक्य, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, फीरोजबाद से अक्षय यादव, अंबेडकरनगर से लालजी वर्मा, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, कौशांबी से इंद्रजीत सरोज, उन्नाव से अन्नू टंडन को सपा से उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है. कहा जा रहा है कि मुरादाबाद से एसटी हसन, बस्ती से राम प्रताप चौधरी, गोरखपुर से काजल निषाद, गाजीपुर से अफजाल अंसारी और सलेमपुर से रमाशंकर विद्यार्थी का टिकट भी पक्का है.
लखनऊ सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार
सपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की घटक दल कांग्रेस उम्मीदवार उतार सकती है. लखनऊ सीट से इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस के रविदास मल्होत्रा का टिकट तय बताया जा रहा है. हालांकि, यह संभावित उम्मीदवारों के नाम हैं. समाजवादी पार्टी ने आधिकारिक रूप से अब तक टिकटों का ऐलान नहीं किया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










