
कनाडा से अमेरिका में प्रवेश की कोशिश में मारे गए 8 लोग, भारतीय महिला भी शामिल
AajTak
कनाडा के अधिकारियों ने अमेरिकी सीमा के पास एक दलदली क्षेत्र से दो बच्चों सहित आठ लोगों के शव बरामद किए हैं. मरने वालों में भारतीय मूल की महिला भी शामिल है. बताया जा रहा है कि सभी अवैध तरीके से सेंट लॉरेंस नदी पार करके अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे.
कनाडा में पुलिस ने दो बच्चों सहित आठ लोगों के शव बरामद किए हैं, जो कनाडा से संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. मरने वालों में एक भारतीय मूल की महिला भी शामिल है. सभी लोग सेंट लॉरेंस नदी को नाव से पार करके कनाडा से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. मरने वालों में छह वयस्क और दो बच्चे थे. अकवेस्ने मोहॉक के पुलिस प्रमुख शॉन डुलुडे ने कहा है कि मृतकों की पहचान की जा रही है. साथ ही उनके परिजनों से संपर्क की भी कोशिश की जा रही है. नदी पर निगरानी भी बढ़ा दी गई है. उन्होंने ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि एक लापता व्यक्ति केसी ओक्स की खोज के दौरान एक पलटी हुई नाव देखी गई थी. एस दौरान एक शव बरामद किया था. फिर शवों की संख्या बढ़ती गई और कुल 8 शव बरामद किए गए हैं.
अधिकारी के मुताबिक, केसी ओक्स को आखिरी बार बुधवार को सेंट लॉरेंस में कॉर्नवाल द्वीप के पूर्वी छोर से एक छोटे हल्के नीले रंग के जहाज पर सवार होते देखा गया था. ओक्स जिस जहाज का सवार हुआ था. वह नदी में पलटा हुआ पाया गया था. पुलिस के मुताबिक अमेरिका में मानव तस्करी में तेजी देखी गई है.
अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा गश्ती के मामलों के अधिकारी रयान ब्रिसेट का कहना है कि सीमा पर मुठभेड़ों भारी वृद्धि देखी गई है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में साल 2022 में आठ गुना से अधिक लोगों को कनाडा से यू.एस. में पार करने की कोशिश हुई है. उनमें से कई 64,000 से अधिक क्यूबेक और ओंटारियो से होकर से न्यूयॉर्क में पहुंचे.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.






