
कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने भारतवंशी पत्रकार के साथ की मारपीट, तमाशा देखती रही पुलिस
AajTak
पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ जारी एक्शन के विरोध में विदेश में प्रदर्शन तेज होता जा रहा है. कनाडा में भी खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग का विरोध किया. इस दौरान उच्चायुक्त के कार्यक्रम की कवरेज करने पहुंचे भारतवंशी पत्रकार समीर कौशल के साथ उन्होंने मारपीट भी की.
कनाडा में पत्रकार के साथ खालिस्तानियों द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है. कनाडा में भारतीय मूल के पत्रकार समीर कौशल को सोमवार शाम ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी. कौशल ने ट्विटर पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वह भारतीय उच्चायुक्त की यात्रा को कवर करने के लिए सरे में थे. यहां एक खालिस्तान समर्थक समूह ने उन्हें धमकी दी और उनके साथ मारपीट की. उन्होंने आगे लिखा कि अपने पंजाबी बोलने वाले दोस्तों या सहकर्मियों से पूछिए कि वे यहां कैसे अपमानजनक और शर्मनाक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं.
रेडियो AM600 के समाचार निदेशक समीर कौशल ने ट्वीट किया, "विरोध हिंसक होने के बाद भी सरे आरसीएमपी (पुलिस) इस पूरे मामले में मूकदर्शक बनी रही. पुलिस उन्हें रोकने के बजाय मुझे वहां से जाने के लिए कहती रही."
पीएम मोदी के खिलाफ की नारेबाजी
इंडिया टुडे से बातचीत में समीर कौशल ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा सोमवार शाम को भारतीय प्रवासियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कनाडा के पश्चिमी तट पर थे. उन्होंने कहा- "जब मैं वहां पहुंचा, तो वे (खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारी) पूरे रास्ते को घेरकर खड़े हुए थे. जब मैंने उनसे कहा कि मुझे अंदर जाना है, तो उन्होंने मना कर दिया. जब मैंने उन्हें बताया कि मैं यहां कार्यक्रम को कवर करने के लिए हूं, तो उन्होंने कहा कि कोई नहीं जा सकता. उन्होंने कहा, "वे नारे लगा रहे थे, अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे और भारत के प्रधान मंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे थे," उन्होंने कहा कि उन्हें खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने जानबूझकर निशाना बनाया.
यह मामला खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों द्वारा लंदन और सैन फ्रांसिस्को में भारतीय उच्चायोग पर हमला करने और कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद सामने आया है. लंदन में तिरंगे को भारतीय उच्चायोग से नीचे उतारने की कोशिश की गई थी, लेकिन उच्चायोग के एक कार्मचारी ने तिरंगे को नीचे गिरने से बचा लिया था.
कनाडा के सांसद का ट्विटर अकाउंट बैन

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










