
कदमों में AI की दुनिया! Steve Jobs को जो करने में लग गए 12 साल, Sam Altman ने 5 दिन में कर दिया
AajTak
OpenAI New CEO Sam Altman: सैम ऑल्टमैन की OpenAI में वापसी हो गई है. उन्हें उनकी पोजिशन वापस मिल गई है यानी OpenAI का CEO वापस सैम ऑल्टमैन को बना दिया गया है. पिछले हफ्ते शुक्रवार को सैम ऑल्टमैन को उनके पद से हटाया गया था और अब कंपनी में उनकी वापसी हो गई है, लेकिन ऐसा पहली बार किसी फाउंडर के साथ नहीं हुआ है. ऐसा ही कुछ कहानी स्टीव जॉब्स की भी है.
AI की दुनिया में Sam Altman से बड़ा नाम शायद इस वक्त नहीं है. तभी तो एक शख्स के सपोर्ट में कर्मचारी से लेकर इन्वेस्टर तक खड़े हैं. ChatGPT को दुनिया के सामने लाने वाली टीम के मुखिया Sam Altman पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं. चर्चा उन्हें CEO पद से हटाए जाने से लेकर CEO बनाए जाने तक की है.
17 नवंबर, दिन शुक्रवार... सैम ऑल्टमैन को OpenAI से बाहर कर दिया जाता है. किसी कंपनी से फाउंडर या CEO का बाहर होना कोई नई बात नहीं है. Apple से भी उसके फाउंडर यानी Steve Jobs को बाहर कर दिया गया था. नया है तो सैम ऑल्टमैन की वापसी. स्टीव जॉब्स भी ऐपल में वापस आए थे, लेकिन उन्हें इस वापसी के लिए अलग कंपनी बनानी पड़ी.
ऐपल में वापस करते-करते स्टीव जॉब्स को लगभग 12 साल लग गए. सैम ऑल्टमैन महज 5 दिन में वापस आ गए हैं. वापसी भी ऐसी कि पूरा बोर्ड ही बदलकर रख दिया. ऑल्टमैन की वापस एक नई कहानी है, जो बहुत कम देखने को मिलती है. कम से कम कॉर्पोरेट सेक्टर में तो ऐसा ही है.
ये भी पढ़ें- Sam Altman की वापसी का ऐलान, कंपनी छोड़ने को तैयार थे OpenAI के सारे एम्प्लॉई
सैम ऑल्टमैन को OpenAI के बोर्ड ने शुक्रवार को कंपनी से बाहर किया. उन्हें Google Meet पर CEO पद से हटाए जाने की जानकारी दी. इसके बाद कंपनी के प्रेसिडेंट Gerg Brockman ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया. ब्रॉकमैन कंपनी के बोर्ड मेंबर के साथ-साथ OpenAI के प्रेसिडेंट भी थे.
हालांकि, सैम ऑल्टमैन को जब CEO पद से हटाया गया, तो उस मीटिंग में ब्रॉकमैन नहीं थे. उन्हें भी उस वक्त बोर्ड से हटा दिया गया था, लेकिन कंपनी ने उन्हें बतौर प्रेसिडेंट काम करने के लिए कहा था.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







