
कतर: स्कूल बस में सोती रह गई, लॉक रहने से भारतीय बच्ची की हुई मौत, मचा हड़कंप
AajTak
कतर में एक चार साल की बच्ची की स्कूल बस में संदिग्ध हालात में मौत हो गई. उस समय बस में बच्ची अकेली थी. शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि दम घुटने की वजह से बच्ची की मौत हुई है. कतर सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं.
कतर की राजधानी दोहा में मलयाली परिवार से ताल्लुक रखने वाली चार साल की एक बच्ची की स्कूल बस में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. उस समय स्कूल बस में बच्ची अकेली थी. प्रारंभिक जांच के बाद ऐसा माना जा रहा है कि बस में बहुत ज्यादा गर्मी होने के बाद दम घुटने से बच्ची की मौत हुई है. कतर सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं.
मृतका की पहचान चार साल की मिनसा मरियम जैकब के नाम से की गई है, जो स्प्रींगफील्ड स्कूल में एलकेजी-1 की छात्रा थी. मरियम के पिता अभिलाष चाको और सौम्या केरल के कोट्टयम के चिंगावनम के मूल निवासी हैं.
बस में सो गई थी बच्ची रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना से पहले रविवार के दिन मिनसा स्कूल जाने के लिए स्कूल बस में बैठी और वहीं सो गई. स्कूल पहुंचकर सभी बच्चे उस में से उतर गए, लेकिन मरियम उसमें सोती रह गई. स्टाफ ने बस को पार्किंग में खड़ा करने के बाद उसे लॉक कर दिया.
दोपहर जब बच्चों की छुट्टी हुई तो बस में स्टाफ के लोगों ने बच्ची को बेहोशी की हालत में देखा. आनन-फानन में बच्ची को नजदीकी अस्पताल अल वकर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा, जिसके बाद परिवार शव के साथ केरल के लिए निकल जाएगा.
स्कूल बस में अचानक बच्ची की मौत होने के बाद कतर के शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन एंड हायर एजुकेशन, दोहा की ओर से इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए बच्ची की मौत पर शोक जताया. इसके साथ कहा कि इस मामले में जरूरी कदम उठाए जाएंगे.
The ministry also affirms its keenness to adhere to the highest quality of security and safety standards for its students, and will not tolerate any shortcomings in this regard. It extends its sincerest condolences to the family of the deceased student.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







