
कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सेंचुरी में बड़ी वारदात, 20 नेपाली नागरिकों ने 3 वन चौकियों में लगाई आग
AajTak
बहराइच में कतर्नियाघाट डिवीजन के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) बी शिव शंकर ने बताया कि एक नेपाली नागरिक को कुछ दिन पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. उसी से नाराज 20-25 नेपाली नागरिकों ने हंगामा किया और इलाके की तीन वन चौकियों में आग लगा दी, फिर वे सभी नेपाल भाग गए.
Katarniaghat Wildlife Sanctuary Forest Posts Arson: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में 20 से अधिक नेपाली नागरिकों ने कतर्नियाघाट वन्यजीव अभ्यारण्य (Katarniaghat Wildlife Sanctuary) में तीन अस्थायी वन चौकियों में आग लगा दी. आरोपियों ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब उनके साथी नागरिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आगजनी की वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी नेपाल भाग गए.
इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बहराइच में कतर्नियाघाट डिवीजन के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) बी शिव शंकर ने पीटीआई को बताया कि पिछले साल नवंबर में अवैध रूप से पेड़ काटने के आरोप में 10 नेपाली नागरिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और तभी से उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है.
उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात वन कर्मियों ने कतर्नियाघाट वन रेंज के धर्मपुर जंगल में शक के आधार पर एक नेपाली नागरिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. हालांकि, पूछताछ के बाद पता चला कि वह व्यक्ति घटना में शामिल नहीं था और उसे छोड़ दिया गया.
प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) बी शिव शंकर ने आगे बताया कि इस बीच, इस घटना से नाराज 20-25 नेपाली नागरिकों ने हंगामा किया और इलाके की तीन वन चौकियों में आग लगा दी, जिसके बाद वे नेपाल भाग गए.
डीएफओ ने कहा कि इस मामले में पुलिस केस दर्ज करने या वन विभाग के नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई करने का फैसला वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के आधार पर लिया जाएगा. बताते चलें कि बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य नेपाल-भारत सीमा के करीब स्थित है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










