कई राज्यों में कोरोना का कहर, अप्रैल में भी बंद रहेंगे स्कूल, क्या टलेंगे बोर्ड एग्जाम!
AajTak
सभी पेरेंट्स के मन में एक ही सवाल उमड़ रहा है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो क्या राज्य बोर्ड के अलावा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड अपनी एग्जाम डेट और आगे बढ़ा सकता है.
जैसे जैसे बोर्ड एग्जाम की तारीखें करीब आ रही हैं, छात्रों और अभिभावकों का तनाव बढ़ रहा है. अब तक करीब 12 राज्यों में स्कूल बंद हो चुके हैं. अब सभी पेरेंट्स के मन में एक ही सवाल उमड़ रहा है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो क्या राज्य बोर्ड के अलावा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड अपनी एग्जाम डेट और आगे बढ़ा सकता है. जानिए- क्या है स्टेटस. 5 अप्रैल से नये एकेडमिक सेशन के तहत स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो रही है. इसके बाद राज्य बोर्ड्स के एग्जाम भी सिर पर हैं, लेकिन कोरोना के कहर के चलते स्कूलों को नहीं खोला जा रहा है. आज मध्य प्रदेश सरकार ने भी 15 अप्रैल तक आठवीं के स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी है. इससे पहले 10 राज्यों ने 31 मार्च तक छुट्टी के लिए कहा था, लेकिन गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कोरोना मामले बढ़ने के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि देश के अन्य राज्य भी स्थिति गंभीर होने पर स्कूलों को अप्रैल में भी बंद कर सकते हैं. इस सबके बीच चिंता का विषय बने हैं 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम. बिहार को छोड़ दें तो अन्य कई राज्यों में अभी तक बोर्ड परीक्षाएं बाकी हैं. इसके अलावा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी चार मई से शुरू हो रही हैं.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












