
कंगना के बयान ही नहीं, इन 5 कारणों से दिलचस्प हुआ मंडी लोकसभा सीट पर चुनाव
AajTak
कंगना रनौत और विक्रमादित्य दोनों की ही सफलता और असफलता, उनकी पार्टियों से मिलने वाले सपोर्ट पर निर्भर हैं. विक्रमादित्य की कहानी तो सबको पता है. अभी कुछ दिनों पहले तक पार्टी में उनकी विश्वसनीयता ही खतरे में थी. पर कंगना के साथ भी ऐसा नहीं है कि पार्टी में सब ठीक हो.
फिल्म एक्ट्रेस और मंडी सीट से बीजेपी की कैंडिडेट कंगना रनौत सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्विटर) पर अपने जुझारू तेवरों के लिए जानी जाती रही हैं. सोशल मीडिया साइट पर कई बॉलिवुड एक्टर और एक्ट्रेस को उन्होंने पानी पिलाया है. और अब जब खुद चुनावी मैदान में हैं तो फिर वो कहां पीछे हटने वाली हैं. अपने विरोधियों को किसी भी लेवल पर जाकर लंका लगाने वाली इस क्वीन का चुनावी मैदान में तेवर और चढ़े ही होंगे. मंडी से उनके मुकाबले कांग्रेस ने मंडी राजपरिवार के विक्रमादित्य सिंह को उतारा है जो राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री भी हैं. हिमाचल के सबसे ताकतवर राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने के चलते उन्हें बीजेपी हल्के में नहीं ले सकती. विक्रमादित्य सिंह के पिता वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के कई बार सीएम रह चुके हैं. फिलहाल बॉलिवुड एक्टर और एक्ट्रेस के लिए चुनाव जीतना हमेशा से बहुत आसान रहा है.पर कंगना के लिए यह इतना आसान नहीं रह गया है. इसके पीछे कई कारण हैं. मंडी की राजनीति में कुछ मुद्दों की चर्चा करते हैं.
1-कंगना की जुबानी जंग कहीं खलनायक न बन जाए
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रनौत और कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के बीच ताबड़तोड़ बयानबाजी हो रही है.इस बीच कंगना के अधिक बोलने के चलते कई बार उनसे गलतियां भी हो जाती हैं जिसे कांग्रेस मुद्दा बनाती है. कांग्रेस का आईटी सेल यह साबित करने की कोई कसर नहीं छोड़ रहा जिससे कंगना को कम ज्ञान वाला बड़बोला साबित किया जा सके. देश के पहले प्रधानमंत्री वाले सवाल के बाद से ही कांग्रेस उनके पीछे पड़ी हुई है. हालांकि बहुत से लोगों को कंगना का बअंदाज बयानबाजी पसंद भी आ रही है.
विक्रमादित्य ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा में कंगना रनौत का बिना नाम लिए हमला बोला था. उन्होंने कहा कि हम सनातनी हैं. हम हिंदू हैं और देव समाज को मानने वाले हैं. सोशल मीडिया पर जिस तरीके की बातें निकल कर सामने आ रही हैं, उन पर हम ज्यादा कुछ नहीं कह सकते. मोहतरमा के जो खान-पीन की चीजें निकल कर सामने आ रही हैं वो हमारी देवभूमि को कलंकित करती हैं. जिन-जिन मंदिरों में वो जा रही हैं, उन मंदिरों में सफाई करने की जरूरत है. इन बातों ने देव समाज और देव नीति के लोगों को आहत की है. कंगना ने उसी अंदाज में जवाब दिया कि मुझे पैसा चाहिए होता तो मैं मुंबई से आती ही नहीं. मेरे मन में जनता की सेवा करने का विचार नहीं होता तो मैं क्यों धक्के खाती, और पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर वो है, पर यहां डेढ़-डेढ़, दो फीट के गड्ढे हैं. मैं क्या आपकी और राहुल गांधी की तरह हूं. मैं एक योग्य हूं, मैंने अपने माता-पिता के नाम के बिना पूरी दुनिया में सम्मान पाया है, मैं कोई आपकी तरह निकम्मी नहीं हूं...जाइए अपने माता-पिता के नाम के बग़ैर वोट मांगिए. जमानत जब्त न हो तो मैं राजनीति छोड़ दूंगी.
एक सभा में वो कहती हैं कि ये कांग्रेसी हिमाचल की लड़कियों का रेट पूछते हैं, अगर ये चंपू लोग कहीं पर मिल जाएं तो इनको थप्पड़ मारो. कंगना ने कहा कि अगर पहाड़ी लड़की का एक चपेड़ पड़ गया तो ये लोग सब्जियों का रेट पूछना भी भूल जाएंगे.
विक्रमादित्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एक बार कंगना रनौत कहती हैं कि जो बात करने का तरीका, ये जो घमंड है. ये तो रावण का भी नहीं रहा था. सीएम सुक्खू कहते हैं एक हीरोइन को लेकर आ रहा है जयराम और एक फ्लॉप फिल्म शूट कर रहा है, अरे सुक्खू जी जयराम ने डंके की चोट पर पांच साल स्थिर सरकार चलाई. पर आपने 15 महीने में दम तोड़ दिया. 4 जून को अपने थिएयर से आपकी सरकार उतरेगी, तब पता चलेगा कि क्या फ्लॉप सरकार होती है और क्या सुपरहिट सरकार होती है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










