
'ओमप्रकाश राजभर का बस्ती में आना मना है...,' मऊ में बैनर लगाए जाने से सियासत गरमाई
AajTak
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर चर्चा में हैं. राजभर से नाराज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार इस्तीफे दे रहे हैं. इन नेताओं ने नवरात्र में नई पार्टी के गठन का ऐलान भी कर दिया है तो दूसरी तरफ एक नया विवाद सामने आ गया है.
यूपी के मऊ जिले में एक बैनर-पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है. यहां घोसी विधानसभा क्षेत्र में लखीमपुर गांव के मुख्य मार्ग पर लगाए गए बैनर में लिखा है- ओम प्रकाश राजभर का राजभर बस्ती में आना मना है. इसी तरह गांव में घरों के बाहर पोस्टर भी लगाए गए हैं. ये पोस्टर घरों के बाहर दीवारों पर चस्पा किए गए हैं.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर चर्चा में हैं. राजभर से नाराज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार इस्तीफे दे रहे हैं. इन नेताओं ने नवरात्र में नई पार्टी के गठन का ऐलान भी कर दिया है तो दूसरी तरफ एक नई मुसीबत आ गई है. शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक लेने के लिए ओमप्रकाश राजभर मऊ पहुंचे, लेकिन उनके आने से पहले ही लखीमपुर गांव की राजभर बस्ती जाने वाली मुख्य सड़क पर बैनर-पोस्टर अचानक चर्चा में आ गए.
ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ बैनर-पोस्टर वार
इस पोस्टर और बैनर्स में लिखा था- 'ओमप्रकाश राजभर का राजभर बस्ती में आना मना है.' दरअसल, अब तक ओमप्रकाश राजभर का विरोध पार्टी छोड़ने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा था लेकिन अब उनके खिलाफ बैनर और पोस्टर वार भी शुरू हो गया है.
ओमप्रकाश 18 अक्टूबर को लखीपुर गांव में करने वाले हैं सभा
बता दें कि ओमप्रकाश राजभर 18 अक्टूबर को मऊ के घोसी विधानसभा के इसी लखीपुर गांव से सावधान यात्रा के जरिए एक रैली का आयोजन करने जा रहे हैं. उससे पहले ही राजभर का विरोध शुरू होने से सियासी माहौल भी गरमा गया है. हालांकि ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि वे लोग हमारा विरोध नहीं कर रहे हैं. हमारा प्रचार किया जा रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










