
ओडिशा में एक और रूसी नागरिक मृत मिला, एक पखवाड़े में तीसरा मामला
The Wire
ओड़िशा में जगतसिंहपुर ज़िले के पारादीप बंदरगाह पर एक जहाज में रूसी नागरिक मिलाकोव सर्गेई पाए गए. बीते दिसंबर में रूसी सांसद पावेल एंटोव की रायगड़ा शहर में होटल की तीसरी मंज़िल से कथित तौर पर गिरने के बाद मौत हो गई थी, जबकि व्लादिमीर बाइडेनोव होटल के अपने कमरे में मृत पाए गए थे.
पारादीप/भुवनेश्वर/बेरहामपुर: ओडिशा में मंगलवार को एक और रूसी नागरिक मृत पाया गया. पुलिस ने कहा कि एक पखवाड़े में इस तरह की यह तीसरी घटना है.
जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर लंगर डाले जहाज में 51 वर्षीय रूसी नागरिक मिलाकोव सर्गेई मृत मिले.
सर्गेई पारादीप के रास्ते बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह से मुंबई जा रहे जहाज एमबी अलदना के चीफ इंजीनियर थे. जहाज के अपने कक्ष में वह सुबह 4:30 बजे मृत पाए गए. मौत की वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है.
पारादीप पत्तन न्यास के अध्यक्ष पीएल हरानंद ने रूसी इंजीनियर की मौत की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.







