
ओडिशा: जवाहर लाल नेहरू का इलाज करने वाले डॉक्टर का निधन, 96 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
AajTak
जवाहर लाल नेहरू का इलाज करने वाले डॉक्टर गोबिंद चंद्र दास का ओडिशा के केंद्रपाड़ा में निधन हो गया. जब नेहरू साल 1964 में भुवनेश्वर दौरे पर गए थे, उस समय उनकी तबीयत खराब हो गई थी तब डॉ. दास ने उनका इलाज किया था.
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का इलाज करने वाले डॉक्टर गोबिंद चंद्र दास का ओडिशा के केंद्रपाड़ा में निधन हो गया है. साल 1964 में भुवनेश्वर दौरे पर आए पूर्व पीएम की तबीयत खराब हुई थी. उस समय डॉक्टर गोबिंद चंद्र दास राज्यपाल के पर्सनल फिजिशियन के रूप में तैनात थे.
ओडिशा के केंद्रपाड़ा में डॉक्टर गोबिंद चंद्र दास का 96 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है. जनवरी, 1964 में पंडित नेहरू जब इंडियन नेशनल कांग्रेस के 68वें सत्र को संबोधित करने के लिए गए थे, उसी समय उनकी तबीयत खराब हुई थी. उनका इलाज राज्यपाल के पर्सनल फिजिशियन के रूप में तैनात डॉक्टर गोबिंद चंद्र दास ने किया था. डॉ. दास ने पूर्व पीएम का चेकअप किया और उनसे अपील की कि सभी सभाएं कैंसिल कर दें और छह दिन आराम करें.
पंडित नेहरू ने डॉक्टर की सलाह मानते हुए उसका पालन किया था. नेहरू के बीमार रहने पर इंदिरा गांधी अपने पिता के पास अधिकांश समय बिताती थीं और उनकी देखभाल करती थीं. 27 मई, 1964 को नई दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने के बाद नेहरू का निधन हो गया.
SCB मेडिकल कॉलेज के पहले बैच के छात्र थे डॉ. दास
डॉ. दास कटक के SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पहले बैच के पासआउट थे. एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने भारतीय सेना में 1949 से आठ साल तक काम किया और पंजाब, पुणे और अन्य स्थानों पर तैनात रहे. साल 1958 में उन्होंने SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में काम करना शुरू किया और 1959 से 1964 तक राज्यपाल के पर्सनल फिजिशियन के रूप में काम किया. रिटायरमेंट के बाद डॉ. दास ने केंद्रपाड़ा शहर में अपने घर में मरीजों का इलाज किया. केंद्रपाड़ा के विधायक शशिभूषण बेहरा और शहर के अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










