
ऑस्ट्रेलिया में 'स्वास्तिक' समेत इन प्रतीकों पर बैन लगाने की तैयारी, लेकिन क्यों?
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के कई राज्यों में पहले से ही स्वास्तिक और नाजी प्रतीकों का इस्तेमाल बैन है. अल्बनीज सरकार अब इसे पूरे देश में लागू करने की योजना बना रही है. उल्लंघन करने पर एक साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है.
ऑस्ट्रेलिया में बढ़तीं दक्षिणपंथी गतिविधियों को रोकने के लिए अल्बनीज सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. देश में दक्षिणपंथी गतिविधियों में लगातार वृद्धि के कारण ऑस्ट्रेलिया सरकार देश भर में स्वास्तिक और अन्य नाजी प्रतीकों पर बैन लगाने की तैयारी में है. अल्बनीज सरकार इसको लेकर कानून बनाने की योजना बना रही है.
ऑस्ट्रेलिया के अटॉर्नी जनरल मार्क ड्रेफस ने गुरुवार को कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के कई राज्य पहले से ही इस तरह के प्रतीकों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाए हुए हैं. ऐसे में संघीय कानून बन जाने से पूरे देश में इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाया जा सकेगा.
ऑस्ट्रेलिया स्वास्तिक और अन्य प्रतीकों को क्यों कर रहा है बैन?
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ऑस्ट्रेलिया के अटॉर्नी जनरल मार्क ड्रेफस ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में हिंसा और धुर दक्षिणपंथी गतिविधियों के लिए इस प्रतीक का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है. ऐसे में हमें लगता है कि इसको लेकर एक संघीय (फेडरल) कानून बनाने का समय आ गया है, जिसे मैं अगले सप्ताह संसद में पेश करूंगा. कानून के माध्यम से इस तरह की गतिविधि को समाप्त करने की जिम्मेदारी मुझे दी गई है. कोई भी प्रतीक जो नाजी प्रतीकों का प्रतिनिधित्व करता है, हम उसे समाप्त करना चाहते हैं. घृणा और हिंसा फैलाने वालों के लिए ऑस्ट्रेलिया में कोई जगह नहीं है."
हालांकि, यह बिल कानून का रूप ले पाएगी या नहीं यह स्पष्ट नहीं है. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी की सरकार है और वह सिर्फ हाउस ऑफ रिपरजेंटेटिव को नियंत्रित कर सकती है, सीनेट को नहीं. ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि यह कानून प्रभावी रूप से कब लागू होगा. कानून में नाजी प्रतीकों के इस्तेमाल या प्रदर्शित करने वाले लोगों के लिए एक साल तक की जेल का प्रावधान है.
हालांकि, धार्मिक, शैक्षिक या कलात्मक उद्देश्यों के लिए प्रतीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह बैन हिंदू, बौध और जैन धर्म का पालन करने वाले लोगों के स्वास्तिक प्रतीक के उपयोग को प्रभावित नहीं करेगा.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








