
ऑस्ट्रेलिया के हंटर वैली में 40 लोगों को ले जा रही बस पलटी, हादसे में 10 की मौत
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (NSW) के हंटर वैली में 40 लोगों को लेकर जा रही बस पलट गई. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. कई घायल हो गए हैं. पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा कोहरे की वजह से हुआ है, लेकिन इस मामले की फोरेंसिक जांच की जाएगी.
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (NSW) के हंटर वैली में वाइन काउंटी ड्राइव पर एक बस पलटने से भीषण हादसा हो गया. इस एक्सीडेंट में 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को हेलिकॉप्टर और सड़क मार्ग से क्षेत्र के अस्पतालों में ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि बस 40 लोग सवार थे.
हादसे में 18 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. बस के चालक और एक 58 वर्षीय व्यक्ति की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है. उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
न्यू साउथ वेल्स के ग्रेटा कस्बे में हुए बस हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया. हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने एक बयान में कहा कि हादसा रात 11:30 बजे के बाद हुआ. फिलहाल यही माना जा रहा है कि ये हादसा कोहरे की वजह से हुआ है. हालांकि हमने आसपास के एरिया को कवर कर दिया है. इस क्षेत्र में किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है. हालांकि हादसे के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
ऑस्ट्रेलिया मीडिया के मुताबिक बस में करीब 40 लोग सवार थे जो कि पहले वैंडिन एस्टेट वाइनरी में एक शादी में शामिल हुए थे. ये सभी लोग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे.
वहीं, सेसनॉक के मेयर जय सुवाल ने कहा कि दुर्घटना वास्तव में भयावह है. हंटर घाटी में एक प्रमुख शादी और पर्यटन स्थल हैं, और इसलिए पूरे राज्य और देश के लोग यहां आते हैं. उन्होंने कहा कि ये किसी सदमे की तरह है. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं हैं.
ग्रेटा हंटर वैली वाइन क्षेत्र के केंद्र में है, इस इलाके में अधिकतर रेस्तरां हैं. यह ऑस्ट्रेलिया में स्थापित पहला शराब क्षेत्र था. वहीं, पुलिस ने दुर्घटना के आसपास की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









